अपठित गद्यांश हिंदी भाषा अध्ययन का महत्त्वपूर्ण हिस्सा है। किसी भी प्रश्न-पत्र में अपठित गद्यांश का स्थान अवश्य ही होता है। कक्षा 4 से ले कर कक्षा 12 तक अपठित गद्यांश के प्रश्न अनिवार्यतः पूछे जाते हैं जो अमूमन 5 अंक तक के होते हैं। नीचे अपठित गद्यांश के कुछ उदाहरण दिये गए हैं जो कक्षा पाँच के छात्रों के स्तर के हैं इनके अभ्यास करने और करवाने से छात्रों और अध्यापकों को अध्ययन -अध्यापन में सहायता मिलेगी , इसी उद्देश्य से यहाँ अपथित गद्यांश दिये गए हैं

1.निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक  पढ़कर नीचे दिए प्रश्नों  के उचित  उत्तर लिखिए 5X1=5

सविता और कविता दो सगी बहिनें थीं । वे बहिनें तो थीं किंतु आपस में बहुत लड़ती रहती थीं। वे किसी बात में एक नहीं होती थीं।  महेश उनका पक्का दोस्त था। वह हमेशा उनका झगड़ा सुलझाता था।  सविता और कविता सीधी और बुद्धू थीं लेकिन महेश बहुत शरारती और चालाक था। एक दिन सविता और कविता को उनके पड़ोसी ने खाने के लिए तुम्हें छोले, भटूरा और रस मलाई भेजे। भोजन देखकर वे  बहुत खुश हुई। लेकिन दोनों बहिनें चाहतीं थीं कि मैं ही इसे पूरा खा लूँ।  लेकिन दूसरे को न देना  पड़े। वे आपस में लड़ने लगीं। उनके झगड़ने की आवाज़ सुनकर महेश वहाँ आ गया। उसने कहा-“खाने के लिये लड़ना अच्छी बात नहीं। देखो! मैं तुम्हें बताता हूँ कि किस तरह आराम से खा सकते हैं। यह कहकर उसने भटूरे में छोले को लपेटा और तुरंत मुँह में डाल कर चबाने लगा। इस पर सविता  और कविता चिल्लाई। तब महेश ने कहा-“ शांति बनाए रखो, और देखो, मैं कैसे खा रहा हूँ। दोनों बुद्धू  बहिनें कुछ कह न सकीं । तभी महेश ने रसमलाई को भी गप्प से मुँह में भर लिया। यह देखकर सविता और कविता चिल्लाई । वे बोली –“रस मलाई खानी हमें आती थी। “ महेश रस मलाई चबाते हुए बोला- “मैंने तुम्हें छोला और भटूरा खाने का तरीका सिखाया। रस मलाई खिला कर धन्यवाद देना तुम्हारा फ़र्ज़ था।“ कह कर महेश अपने घर चला गया।

(1) सविता और कविता के बीच क्या संबंध था ?      

(क) मित्र का                (ख)  बहिन का            (ग) माँ-बेटी का              (घ) शत्रुता का      

(2)  सविता और कविता कैसे स्वभाव की थीं ?

(क) शरारती और झगड़ालू   (ख) बुद्धिमान और शांत    

(ग)शरारती और चालाक           (घ)सीधी और बुद्धू     

3.सविता और कविता क्यों झगड़ने लगीं?

(क) वे पूरा खाना अकेले खाना चाहती थीं            (ख) उन्हें छोले-भटूरे खाना नहीं आता था ।

(ग) वे खाना महेश को खिलाना चाहती थीं          (घ) सगी बहिनें हमेशा झगड़ा करती हैं।

4.किस बात से पता चलता है कि महेश बहुत शरारती और चालाक था?

 (क) वह हमेशा दोनों बहिनों का झगड़ा सुलझाता था।

(ख) महेश सविता और कविता का पक्का दोस्त था।

(ग) महेश ने झगड़े का लाभ उठाकर सारा खाना खा लिया। 

(घ) महेश ने बताया कि खाने के लिये लड़ना अच्छी बात नहीं।

5. महेश ने रसगुल्ला खाने का क्या कारण बताया?

(क)छोले-भटूरे  खाना सिखाने के लिये धन्यवाद स्वरू्प।     

(ख) उनको रसगुल्ला खाना सिखाना।

(ग)सविता और कविता का पक्का दोस्त  होना            

(घ)उनके बीच झगड़ा सुलझाना 

2.निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक  पढ़कर नीचे दिए प्रश्नों  के उचित  उत्तर लिखिए 5X1=5   

पुराने समय में समस्तीपुर नामक गाँव में राजू नाम का एक माली रहता था । वह अपनी रोज़ की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए माला बनाकर अपने गाँव के मंदिर में बेचने के लिए ले जाता था। जिस दिन पाठशाला को छुट्टी होती, उसकी बेटी नमिता भी उसके साथ मालाएँ बेचने जाती थी। जब नमिता थोड़ी बड़ी हुई तो वह भी मालाएँ बनाने लगी। अब पिता-पुत्री गाँव के अलग- अलग मंदिरों में अपनी बनी हुई मालाएँ बेचने जाते थे। राजू की माला जहाँ पचास रुपए में बिकती, वहीं नमिता की माला तीस- चालीस रुपयों में ही बिकती थी। कुछ सालों में अभ्यास करते-करते वह बहुत सुन्दर मालाएँ बनाने लग गई। अब उसकी मालाएँ अस्सी-नब्बे रूपयों में भी बिकने लगी।एक दिन उसने अपने पिता से कहा, ” मैं तो इतनी सुंदर मालाएँ बनाती हूँ कि वे अब आप की मालाओं से भी लगभग दुगने दाम में बिक जाती है। यह देखकर राजू ने उसे समझाया कि घमंड करना अच्छी बात नहीं है। यह मत भूलो कि मैंने ही तुम्हें माला बनाना सिखाया है। नमिता को अपनी गलती का अहसास हुआ। नमिता ने पिता से माफ़ी माँगी और कभी घमंड न करने का वादा किया।

(1) राजू के गाँव का नाम था-      

(क) समसपुर               (ख)  समस्तीपुर           (ग)सहारनपुर              (घ)सोनपुर      

(2) राजू माला बेचने कहाँ जाता था?

(क)गाँव के मंदिर में            (ख) दूसरे गाँव में            (ग)शहर में           (घ) घर-घर     

3.पहले नमिता की माला कितने रुपये में बिकती थी?  

(क)तीस-चालीस           (ख)  पचास-साठ            (ग)सत्तर-अस्सी            (घ)अस्सी-नब्बे

4.किस वाक्य से पता चलता है कि नमिता को घमंड हो गया?

 (क) नमिता बहुत सुन्दर मालाएँ बनाने लग गई।  

(ख) यह मत भूलो कि मैंने ही तुम्हें माला बनाना सिखाया है।  

(ग) आप की मालाओं से भी लगभग दुगने दाम में बिक जाती है।    

(घ) उपरोक्त सभी

5.  फूलों से संबंधित काम करने वालों को क्या कहते हैं?

(क)नाई                 (ख) सिपाही            (ग)दरज़ी               (घ)माली    

हिंदी अपठित गद्‍यांश// HINDI UNSEEN PASSAGE
कथन-कारण वाले बहुवैकल्पिक प्रश्नों वाले अपठित गद्यांश// Hindi Unseen passage with Reasoning Questions
अपठित गद्यांश
अपठित गद्यांश कक्षा 6

3.निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक  पढ़कर नीचे दिए प्रश्नों  के उचित  उत्तर लिखिए 5X1=5    

उबले आलू और मौसमी सब्जियों से भरकर बनाया गया भारतीय समोसा आज अमेरिका, अफ़्रीका, और मध्य पूर्व के देशों में खूब शौक से खाया जाता है। चटपटे उत्तर भारतीय व्यंजन  अचार, दम आलू, पनीर टिक्का, छोले-भटूरे आदि पूरे विश्व में अपनी जगह बना चुके हैं। दक्षिण भारत के चावल और उड़द दाल से बने इडली, डोसा, साँभर-बड़ा आज सारी दुनिया के पसंदीदा नाश्ता हैं । भोजन के बाद पनीर से बनी हुई स्वादिष्ट बंगाली मिठाई रसगुल्ला खाना भला किसे पसंद नहीं ?  मराठी और गुजराती थाली भी किसी से कम नहीं ।  महाराष्ट्र का वड़ा-पाव और पाव -भाजी की अपनी एक अलग पहचान है। गुजरात में तो सभी नमकीन व्यंजनों में भी थोड़ी चीनी भी डाली जाती है।  गुजरात के 50 डिग्री से अधिक के तापमान से  बचाव के लिए  वहाँ के भोजन में नमक, चीनी  और खट्टे का खूब प्रयोग होता है। इस तरह विविधता भरे भारतीय व्यंजन पूरे संसार में लोकप्रिय हो रहे हैं।                                   

(1) अमेरिका, अफ़्रीका और मध्य पूर्व के देशों में कौन सा व्यंजन खूब शौक से खाया जाता है?   (क) रसगुल्ला                                     (ख)  साँभर-वड़ा

(ग) पनीर-टिक्का                                 (घ) समोसा   

(2) इडली, डोसा, साँभर-बड़ा किस क्षेत्र के व्यंजन हैं ?                    

(क)उत्तर भारत                                          (ख) दक्षिण भारत

(ग)पूर्वी भारत                                            (घ) पश्चिमी भारत

3. रसगुल्ला किस चीज से बनाया जाता है?

(क) पनीर से                                              (ख) आलू से

(ग) चावल और उड़द दाल से                          (घ)  खट्टे से

4. गुजरात के नमकीन भोजन में भी मीठे का प्रयोग क्यों होता है?

 (क)भोजन को स्वादिष्ट बनाने के लिए      (ख)गुजराती थाली की अलग पहचान के लिए

(ग) अधिक तापमान से बचाव के लिए      (घ) उपरोक्त सभी

5.  इनमें से कौन सा व्यंजन उत्तर भरतीय है ?

(क) पाव -भाजी                                (ख) साँभर-बड़ा

(ग) छोले-भटूरे                                   (घ)  रसगुल्ला

4 responses to “अपठित गद्यांश कक्षा 5”

  1. […] हिंदी अपठित गद्‍यांश// HINDI UNSEEN PASSAGEकथन-कारण वाले बहुवैकल्पिक प्रश्नों वाले अपठित गद्यांश// Hindi Unseen passage with Reasoning Questionsअपठित गद्यांशअपठित गद्यांश कक्षा 6 […]

    Like

  2. […] हिंदी अपठित गद्‍यांश// HINDI UNSEEN PASSAGEकथन-कारण वाले बहुवैकल्पिक प्रश्नों वाले अपठित गद्यांश// Hindi Unseen passage with Reasoning Questionsअपठित गद्यांशअपठित गद्यांश कक्षा 6 […]

    Like

  3. […] हिंदी अपठित गद्‍यांश// HINDI UNSEEN PASSAGEकथन-कारण वाले बहुवैकल्पिक प्रश्नों वाले अपठित गद्यांश// Hindi Unseen passage with Reasoning Questionsअपठित गद्यांशअपठित गद्यांश कक्षा 6 […]

    Like

  4. […] हिंदी अपठित गद्‍यांश// HINDI UNSEEN PASSAGEकथन-कारण वाले बहुवैकल्पिक प्रश्नों वाले अपठित गद्यांश// Hindi Unseen passage with Reasoning Questionsअपठित गद्यांशअपठित गद्यांश कक्षा 6 […]

    Like

Leave a comment

Trending