अपठित गद्यांश हिंदी भाषा अध्ययन का महत्त्वपूर्ण हिस्सा है। किसी भी प्रश्न-पत्र में अपठित गद्यांश का स्थान अवश्य ही होता है। कक्षा 4 से ले कर कक्षा 12 तक अपठित गद्यांश के प्रश्न अनिवार्यतः पूछे जाते हैं जो अमूमन 5 अंक तक के होते हैं। नीचे अपठित गद्यांश के कुछ उदाहरण दिये गए हैं जो कक्षा चार के छात्रों के स्तर के हैं इनके अभ्यास करने और करवाने से छात्रों और अध्यापकों को अध्ययन -अध्यापन में सहायता मिलेगी , इसी उद्देश्य से यहाँ अपथित गद्यांश दिये गए हैं

HEALTH PRODUCTS 100

1.नीचे लिखे पठित गद्यांश को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।                                      

पैरालंपिक खेलों की शुरुआत द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बड़ी संख्या में दिव्यांग हुए सैनिकों के जीवन को पटरी पर लौटा लाने का एक छोटा-सा प्रयास था। 1944 में न्यूरोलोजिस्ट सर गुडविन गुट्टमान ने इन घायल सैनिकों की देखभाल की। उन्होंने पाया कि सैनिकों के रिहेबिलेशन में खेल मददगार साबित हो सकते हैं। साल 1960 में सबसे पहला  पैरालंपिक खेल रोम में खेला गया। पैरालंपिक खेल हर चार साल के बाद आयोजित होते हैं।  

प्रश्न:

(i) पैरालंपिक खेलों की शुरुआत कब हुई?

(a)1968                    (b) 1960                  (c)  1989              (d) 1944

(ii) पैरालंपिक खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ी होते हैं-  

           (a)सामान्य खिलाड़ी        (b) सिर्फ़ सैनिक       (c)दिव्यांग खिलाड़ी          (d) सिर्फ़ छात्र  

(iii) पैरालंपिक खेलों  का उद्देश्य था — 

           (a) दिव्यांग हुए सैनिकों के जीवन को पटरी पर लौटा लाने का                                

(b) सामान्य लोगों के मनोरंजन के लिए

(c) सैनिकों के बीच खेल की भावना बढ़ाने के लिए                                     

(d)विभिन्न देशों के बीच मित्रता के लिए  

(iv) सर गुडविन गुट्टमान कौन थे ?

(a) पैरालंपिक खिलाड़ी                                     (b) पैरालंपिक खेलों  के संस्थापक

(c)  पैरालंपिक खेलों  के  मैनेजर                           (d) न्यूरोलोजिस्ट

(v) पहले पैरालंपिक खेल  कितने वर्ष के अंतर में होते हैं?

(a)एक                  (b)दो                    (c)तीन                           (d) चार

HEALTH PRODUCTS 100

2.नीचे लिखे पठित गद्यांश को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।                                  

पोंगल तमिलनाडु राज्य का फसल का त्यौहार है, जो 13 जनवरी को हर वर्ष मनाया जाता है। हालाँकि मूल त्यौहार 14 जनवरी से ही शुरू होता है, जिसे पेरम पोंगल कहा जाता है। यह चार दिन तक चलता है। पोंगल के शुरू होने के पहले ‘कोलम’ बनाए जाते हैं- ‘कोलम’ चावल के आटे से बनी साज-सज्जा होती है जो तमिल परिवारों के दरवाजे के बाहर फर्श पर बनाई जाती है। ‘कोलम’ के बीच में गोबर का ढेर होता है, जिसमें लौकी की पाँच पंखुड़ियाँ लगाई जाती हैं। इसे सृजन का प्रतीक माना जाता है। इसे सूर्य देवता को प्यार के रूप में अर्पित किया जाता है। लोग अच्छी फसल के लिए ईश्वर, पृथ्वी और अपने पशुओं को धन्यवाद देते हैं तथा अगले साल की अच्छी फसल के लिए प्रार्थना करते हैं। पोंगल त्यौहार का नाम वास्तव में एक मिठाई पर पड़ा है। इसे पोंगल उत्सव के दूसरे दिन बनाया जाता है। पोंगल उत्सव में गीत विशेष महत्व रखते हैं। लोग इकट्ठा होकर गीत गाते हैं।

(क).पोंगल किस राज्य का त्यौहार है ?

(i)कर्नाटक       (ii) केरल            (iii)तमिलनाडु       (iv)गुजरात

(ख). पोंगल त्यौहार कितने दिन तक चलता है?

(i)एक      (ii)   चार          (iii)पाँच      (iv) सात

(ग).पोंगल त्यौहार का नाम किसके नाम पर  रखा गया है

(i) सूर्य         (ii)  मिठाई       (iii)  रंगोली    (iv)  देवी

(घ).कोलम किस वस्तु से बनाई जाती है

(i) चावल के आटे से    (ii) रंगीन कागज़ से   (iii) फूलों से    (iv) धागे से

(ङ).पोंगल त्यौहार में कोलम किस देवता को समर्पित करते है?

(i) विष्णु देव       (ii)   चंद्र देव           (iii) सूर्य देव    (iv)  लक्ष्मी

HEALTH PRODUCTS 100

3.नीचे लिखे पठित गद्यांश को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।  

रंगों से खेलना किसे पसंद नहीं होता! होली एक ऐसा ही त्योहार है जिसमें सबको विभिन्न रंगों से खेलने का अवसर मिलता है। बच्चे हों या बड़े सभी को होली का पर्व पसंद है। वैसे तो यह त्योहार फागुन पूर्णिमा को मनाया जाता है किंतु इससे कई दिन पहले ही होली का जश्न शुरू हो जाता है। लोग रंगों, गुब्बारे और अनेक व्यंजनों के मज़े लूटते हैं। बच्चे होली के लिए बहुत अधिक उत्साहित होते हैं और एक-दूसरे को रंग लगा कर आनंद उठाते हैं। एक दूसरे पर ‘पिचकारियों’ से रंग उढ़ेल कर खुशियाँ मनाते हैं। बाजारों को ‘अबीर-गुलाल’ के रंगों और  ‘पिचकारियों’ से सजाया जाता है। होली सद्भाव और मैत्री का त्यौहार है। होली के दिन पड़ोसी, दोस्त, और रिश्तेदार एक दूसरे से मिलते हैं, उन्हें रंग लगाते हैं और मिठाइयाँ खिलाते हैं। होली के अवसर पर मुँह में पानी ला देने वाले व्यंजन जैसे ‘गुझिया’, ‘लड्डू’ और ‘ठंडाई’ त्योहारों के मौसम में एक स्वाद भर देते हैं। लोग होली पर एक-दूसरे को गले लगाते हैं और सभी नफरतों और दुखों को भूलकर एक नई शुरुआत करते हैं।

1.होली का पर्व कब मनाया जाता है?

(i) चैत्र नवमी 

( ii) आषाढ़ अमावस्या    

(iii) श्रावण एकादशी   

(iv) फागुन पूर्णिमा

2.होली के दिन क्या खेला जाता है?

(i) क्रिकेट   (ii) शतरंज   ( iii) रंग   (iv) ताश

3.होली का पर्व कैसे मनाया जाता है?

(i) लोग एक दूसरे से मिलते हैं   

(ii) दूसरों को रंग लगाते हैं    

(iii) मिठाइयाँ खिलाते हैं।   

(iv) उपरोक्त सभी

4.होली के दिन का मुख्य पकवान  है?

(i) पिज़्ज़ा     (ii) गुजिया   (iii) समोसा   (iv) कचौड़ी

5. होली का त्योहार समाज में कैसा प्रभाव डालता है?

(i) अशांति   

(ii) वैर और  विरोध  

(iii) सदभावना और मैत्री   

(iv) उपरोक्त में से कोई नहीं

HEALTH PRODUCTS 100

प्रश्‍न 4: निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर उसके नीचे लिखे बहुवैकल्पिक प्रश्नों के उचित उत्तर दीजिए ।                                                       

संसार भर में सबसे ऊँचा पर्वत हिमालय है । यह भारत के उत्तरी भाग में स्थित है। यह भारत की भौगौलिक परिस्थितियों पर भी प्रभाव डालता है। हिमालय के दुर्गम पहाड़ों के कारण ही भारत विदेशी आक्रमणकारियों से बचता रहा है। इसके अलावा हिमालय पर्वत एक अवरोधक का कार्य करता है। यह अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली ग्रीष्म मानसून पवनों को रोक देता है, जिससे भारतवर्ष में भारी वर्षा होती है। इसके अतिरिक्त यह साइबेरिया से आने वाली अति शीत और सूखी हवाओं को रोक देता है। इस प्रकार हिमालय पर्वत उत्तर भारत के घनी जनसंख्या वाले प्रदेशों की सुरक्षा करता है।हिमालय पर्वत से गंगा, यमुना, घाघरा, ब्रह्मपुत्र आदि बहुत सी नदियाँ निकली हैं। ये सभी सदानीरा नदियाँ हैं। इनमें वर्ष भर पानी भरा रहता है। इन नदियों से भारत की घनी आबादी का जीवकोपार्जन होता है।

(क) हिमालय पर्वत भारत को विदेशी आक्रमणकारियों से कैसे बचाता रहा है?

(i) दुर्गम पहाड़ों के कारण      (ii) अति शीत हवाओं के कारण           

(iii) मानसूनी पवनों के कारण  (iv) अत्यधिक गर्मी के कारण

(ख) हिमालय पर्वत अवरोध बनकर क्या काम करता है ?

(i) ग्रीष्म मानसूनी पवनों को रोक देता है

(ii) साइबेरिया की अति शीत और सूखी हवाओं को रोक देता है

(iii) विदेशी आक्रमणकारियों से बचाता रहा है।

(iv) उपरोक्त सभी

(ग) हिमालय से निकलने वाली नदियाँ क्या कहलाती हैं?

 (i) ठंडी नदियाँ              (ii)उत्तरी नदियाँ  

(iii) सदानीरा              (iv) उपरोक्त में से कोई नहीं

(घ)सदानीरा का अर्थ है –

(i) जिनमें वर्ष भर पानी भरा रहता है।

(ii) जिनमें वर्ष भर पानी भरा नहीं रहता है।

(iii) जो सिर्फ़ बरसात में पानी से भर जाती हैं

(iv) इनमें से कोई नहीं            

(ङ) इनमें से कौन सी नदी हिमालय से नहीं निकलती है?

HEALTH PRODUCTS 100

हिंदी अपठित गद्‍यांश// HINDI UNSEEN PASSAGE
कथन-कारण वाले बहुवैकल्पिक प्रश्नों वाले अपठित गद्यांश// Hindi Unseen passage with Reasoning Questions
अपठित गद्यांश
अपठित गद्यांश कक्षा 6

One response to “अपठित गद्‍यांश कक्षा 4”

  1. राख और मौत की गंध के साथ

    यूक्रेनियन क्रेमलिन के आक्रमण के युद्ध का विरोध करते हैं। क्रेमलिन की आक्रामकता का युद्ध एक अपराध है।

    Like

Leave a comment

Trending