दिल तो मेरा लूट लिया काले ने

दिल तो मेरा लूट लिया काले ने,काले ने मुरली वाले ने…….

मीरा ने बुलाया श्याम दौड़ दौड़ आया,

दौड़ दौड़ आया श्याम भागा भागा आया,

जहर का बहाना किया काले ने,काले ने मुरली वाले ने…….

द्रौपदी ने बुलाया श्याम दौड़ दौड़ आया,

दौड़ दौड़ आया श्याम भागा भागा आया,

साडी का बहाना किया काले ने,काले ने मुरली वाले ने…….

नरसी ने बुलाया श्याम दौड़ दौड़ आया,

दौड़ दौड़ आया श्याम भागा भागा आया,

भात का बहाना किया काले ने,काले ने मुरली वाले ने…….

गोपी ने बुलाया श्याम दौड़ दौड़ आया,

दौड़ दौड़ आया श्याम भागा भागा आया,

माखन का बहाना किया काले ने,काले ने मुरली वाले ने…….

भक्तों ने बुलाया श्याम दौड़ दौड़ आया,

दौड़ दौड़ आया श्याम भागा भागा आया,

सत्संग का बहाना किया काले ने,काले ने मुरली वाले ने…….

Leave a Reply

Trending

Discover more from HindiFlorets.com

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading