#२१/२,साबर भवन,

अग्रहारा ले आउट

बंगलौर ५६००६४

दिनांक: २१नवंबर 2023

प्रिय मित्र सरिता

नमस्ते,

आशा करती हूँ तुम सब ठीक-ठाक हो। मैं और परिवार में सब लोग भी कुशल है।मुझे हमारे मित्र अनूप से पता चला ! तुम्हारी नई नौकरी लग गई और मुझे लगा कि मुझे तुमको यह पत्र लिख कर बधाई जरूर देनी है। तुम्हारी नौकरी की यह खबर सुनकर मैं बहुत खुश और उत्साहित हो गई और इसलिए मैं तुम्हें नई नौकरी ढेर सारी बधाई देना चाहिती हूँ। आखिर तुम्हारी सारी मेहनत का मीठा फल तुम्हें मिल ही गया । भले पहले तुम्हें कई कठिनाइयों और कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा, पर फिर अभी तुम्हें यह अच्छी सुख-सुविधाओं और अच्छे पद पर यह नौकरी मिल गई है। तुम्हारी नई नौकरी की खबर सुनकर घर में भी सब बहुत प्रसन्न हो गए। मां और बाबूजी ने भी तुम्हें बधाई भेजी है।

मैं यही चाहती हूँ कि तुम और आगे बढ़ो और खूब प्रगति करो। सफलता की पुन: बधाई हो मित्र! छोटे भाई पप्पू और बहिन सरिता को मेरा ढेर सारा प्यार। अंकल और आंटी को मेरा सादर प्रणाम।

जल्दी ही मिलेंगे।

तुम्हारी सहेली,

देवयानी सहाय

#परिक्षा भवन ,बेंगलूरू-69

दिनांक: 28, नवंबर 2023

प्रिय मित्र संतोष ,

नमस्कार

कैसे हो संतोष? नई नौकरी मिलने के लिए ढेरों बधाइयाँ। आज जैसे ही मैने सुना कि तुम्हें नई नौकरी मिल गई, सुनकर मुझे तो इतना आनंद हुआ कि मैं तो खुशी से झूम ही उठा। तुम पिछली नौकरी में वैसे भी कितने परेशान थे अकसर तुम पिछली नौकरी की समस्याओं की चर्चा करते थे। मुझे उम्मीद है कि अब वे सब समस्याएँ दूर हो जाएंगी। सुना है कि तुम्हें अच्छा -खासा पैकेज मिला है। अब तुम्हारी सारी आर्थिक समस्याएं भी दूर हो जाएंगी। अब बस तुम मन लगाकर काम करो और जीवन में इसी तरह खूब आगे बढ़ते रहो।

तो दोस्त,पार्टी देने के बारे में कब सोच रहे हो? जल्दी ही तुम्हारे शहर आऊँगा। आंटी-अंकल को मेरा सादर नमस्कार । छोटी बहन राधा को मेरा प्यार और शुभाषीश । एक बार फ़िर से नई नौकरी पाने के लिए ढेरों शुभकामनाएँ और बधाई।

तुम्हारा दोस्त

अशोक चक्रवर्ती

Leave a Reply

Trending

Discover more from HindiFlorets.com

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading