सीबीएसी बोर्ड की परीक्षाओं की तिथि के एलान के साथ ही विद्यार्थियों की चिंता बढ़ गई है और वे परीक्षाओं की तैयारी में जी-जान से जुट गए हैं। मेहनती छात्रों की सुविधा के लिए यहाँ सभीपाठों पर 10 बहुविकल्पीय प्रश्न दिए जा रहे हैं जिससे छात्रों को अच्छे अंक प्राप्त करने में सुविधा होगी।

1.बड़े भाई साहब पाठ के लेखक हैं

क. रामधारीसिंह दिनकर 

ख. सुमित्रानंदन पंत 

ग. प्रेमचंद 

घ. छोटे भाई साहब

उत्तर: ग. प्रेमचंद

2. बड़े भाई पास क्यों नही हो पाते थे?

क. उनकी पढ़ने में रुचि न थी।   

ख. उनकी पढ़ाई बहुत कठिन थी।

ग. वे पढ़ाई कर्तव्य बोध के कारण करते थे।

घ. बड़े भाई साहब अध्ययनशील थे।

उत्तर:ग. वे पढ़ाई कर्तव्य बोध के कारण करते थे।

3. बड़े भाई साहब किस कला में निपुण थे?

क. पढ़ने की कला में

ख. उपदेश देने की कला में

ग. कनकौवे उड़ाने की कला में

घ. चित्रकारी की कला में

उत्तर: ख. उपदेश देने की कला में

4. इस कहानी का नायक कौन है?

क. बड़ा भाई    

ख. छोटा भाई   

ग. प्रेमचंद

घ. हैडमास्टर साहब

उत्तर: ख. छोटा भाई

5. बड़े भाई और छोटे भाई के बीच आयु में कितना अंतर था?

क. दो वर्ष

ख चार वर्ष

ग. तीन वर्ष

घ. पाँच वर्ष

उत्तर: घ. पाँच वर्ष

6. ” तालीम जैसे महत्त्व के मामले में वह जल्दबाज़ी से काम लेना पसंद न करते थे।” वाक्य में लेखन शैली का प्रकार है-

क. हास्य-व्यंग्य

ख.कथनात्मक

ग. गांभीर्य

घ. तथ्यात्मक

उत्तर: क. हास्य-व्यंग्य 

7. बड़े भाई स्वभाव से कैसे थे?

क. झगड़ालु

ख. क्रोधी

ग. मज़ाकिया

घ. अध्ययनशील

उत्तर:घ. अध्ययनशील

8. कथानायक का मन किस काम में नहीं लगता था?

क. खेलने -कूदने में

ख. पढ़ने में

ग. पतंग उड़ाने में

घ. उपरोक्त सभी

उत्तर: ख. पढ़ने में

9. बड़े भाई कालेखक से पहला सवाल क्या होता था?

क. क्या पढ़ाई की?

ख. भोजन कर लिया?

ग.कहाँ थे?

घ. खेलने क्यों गए?

उत्तर : ग.कहाँ थे?

10. छोटा भाई टाइम-टेबिल बना कर उस पर अमल क्यों नहीं कर पाता था?

क. उसको स्कूल से फुरसत नहीं मिलती थी।

ख. दोस्त पढ़ने नहीं देते थे।

ग. टाइम-टेबिल का व्यवहारिक होना।

घ. टाइम-टेबिल का अव्यवहारिक होना।

उत्तर: घ. टाइम-टेबिल का अव्यवहारिक होना।

Leave a Reply

Trending

Discover more from HindiFlorets.com

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading