
प्रश्न 1: निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर उसके नीचे लिखे बहुवैकल्पिक प्रश्नों के उचित उत्तर दीजिए ।
आज गाँधी जी के आदर्श पर साहित्य की भरमार है, लेकिन किसी को उनके आदर्श की गूँज सुननी हो तो वह ’सेवाग्राम आश्रम’ में स्थित गाँधी जी की कुटिया में सुन सकता है। देश में स्थित कई आश्रम भी उनकी याद दिलाते हैं, लेकिन ’सेवाग्राम’ सबसे अलग हैं । यह कुटिया आज भी मौजूद है, जैसे वह गाँधी जी के समय में मौजूद थी। विश्व विख्यात चिंतक इवान इलिच जब इस आश्रम में कुछ दशक पहले आए, तो वे गाँधी की कुटिया से प्रभावित हुए बिना नहीं रह सके। उनका कहना था कि “मैं इस कुटिया के जरिए गाँधी जी की दृष्टि को समझने का जितना प्रयास करता गया, उतना ही मुझे उनकी सादगी, सफ़ाई और सौंदर्यवृत्ति का दर्शन स्पष्ट होता गया। गाँधी जी की कुटिया का संदेश है—“ सबके साथ प्रेम और बराबरी का संबंध कायम करना।” जिन लोगों को गाँधी जी की इस कुटिया का यह महत्त्व समझ नहीं आता और जो रहने के लिए बड़ी-बड़ी जगहों को तथा आलीशान भवनों की चाह रखते हैं, वे अपने सचेतन भाव को अचेतन मकानात के हवाले सौंप देते हैं तथा अपने शरीर का लचीलापन और जिंदगी की जिंदादिली दोनों खो बैठते हैं।
प्रश्न:
(1) प्रस्तुत गद्यांश में किस कुटिया का जिक्र है?
(i) साबरमती आश्रम
(ii) सेवाग्राम आश्रम
(iii) आनंदमठ आश्रम
(iv) शांतिनिकेतन आश्रम
ANS: (ii) सेवाग्राम आश्रम
(2) इवान इलिच ने कुटिया के जरिए गाँधी के किस दर्शन को समझा?
(i) सेवा और दूसरों की मदद।
(ii) गाँधी जी का साहित्य।
(iii) सादगी, सफ़ाई और सौंदर्यवृत्ति ।
(iv) कुटिया और आलीशान भवनों की तुलना।
ANS:(iii) सादगी, सफ़ाई और सौंदर्यवृत्ति ।
(3) गाँधी जी के आदर्श की गूँज कहाँ सुनी जा सकती है?
(i)गाँधी जी के आदर्श पर लिखे साहित्य में
(ii) गाँधी जी के भाषणों में
(iii) गाँधी जी की आत्मकथा में
(iv) गाँधी जी की सेवाग्राम स्थित कुटिया में
ANS: (iv) गाँधी जी की सेवाग्राम स्थित कुटिया में
(4) गाँधी जी की कुटिया का संदेश है-
(i) बड़ी-बड़ी जगहों तथा आलीशान भवनों की चाह
(ii) सबके साथ प्रेम और बराबरी का संबंध कायम करना
(iii) अहिंसा ही सबसे बड़ा धर्म है।
(iv) लोगों के दुःख निवारणहेतु धन-वैभव का त्याग
ANS: (ii) सबके साथ प्रेम और बराबरी का संबंध कायम करना
(5) निम्नलिखित कथन (A)तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढिए और उसके बाद दिये गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर उत्तर लिखिए।
कथन(A) : मनुष्य को सबके साथ प्रेमपूर्वक और समान व्यवहार करना चाहिए।
कारण (R): जो लोग दूसरों के साथ प्रेमपूर्वक समान व्यवहार नहीं करते, वे अपने जीवन की जिंदादिली खो बैठते हैं।
(i) कथन (A) और कारण (R) दोनों गलत है।
(ii) कथन (A) गलत है लेकिन कारण (R) सही है।
(iii) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या करता है।
(iv) कथन (A) सही हैं किंतु कारण (R) कथन (A) की गलत व्याख्या करता है।
ANS: (iii) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या करता है।
READ THIS ALSO:
| हिंदी अपठित गद्यांश// HINDI UNSEEN PASSAGE कथन-कारण वाले बहुवैकल्पिक प्रश्नों वाले अपठित गद्यांश// Hindi Unseen passage with Reasoning Questions अपठित गद्यांश अपठित गद्यांश कक्षा 6 |


Leave a Reply