प्रश्न: धैर्य किसे कहते हैं धैर्य से क्या लाभ है?
उत्तर: धैर्य धर्म का महत्वपूर्ण हिस्सा है।धैर्य वह मानसिक अवस्था है जो हमारे मन को शांत और संतुलित रखती है। कठिन परिस्थितियों में व्यक्ति की सहनशीलता को बढ़ाती हैं । धैर्य से व्यक्ति के जीवन स्थिरता आती है।
कष्ट के समय व्यवहार में क्रोध या निराशा न आए और सुख या आनंद के समय अति उत्साह या अति आनन्द प्रकट करने से बचना चाहिए । विपरीत परिस्थिति में धैर्य नकारात्मक विचार से बचाता है । ईश्वर पर आस्था धैर्य रखने में सहायक है ।
धैर्य से चरित्र दृढ़ और इच्छाशक्ति मजबूत होती है । धैर्य लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित कराता है । कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखने वाले धीर व्यक्ति ही सफल होते हैं ।

#धैर्य_से_व्यक्ति_के_जीवन_स्थिरता_आती_है।
#धर्म
लेखिका: Kusum Lata Joshi


Leave a Reply