सरल वाक्य और संयुक्त वाक्य की पहचान
राम और श्याम बाजार जाते हैं।
मोहन और कविता गेंद से खेलते हैं ।
मैंने और तुमने मिलकर इस काम को किया।
वह या तुम इस काम को जरूर कर देना।
उपर के सभी वाक्य आपकी समझ से किस प्रकार के वाक्य हैं?
सरल वाक्य?
संयुक्त वाक्य?
क्योंकि इनमें और का प्रयोग हो रहा है इसलिए आपकी नजर में ये संयुक्त वाक्य हैं किंतु ऐसा नहीं है
कारण ?
१. यहां वाक्यों को नहीं जोड़ा जा रहा बल्कि शब्दो ( नाम और सर्वनाम noun , pronoun) को जोड़ा जा रहा है ।
२. इन सभी वाक्यों में एक ही क्रिया (verb) है only one verb . इसलिए ये और का प्रयोग होने पर भी सरल वाक्य होंगे।
संयुक्त वाक्य तभी होगा जब एक से अधिक क्रिया verb होंगे.
दो वाक्यों के बीच और, व , एवं,तथा, इसलिए, लेकिन आदि का प्रयोग conjuction की तरह होने पर ही संयुक्त वाक्य बनेगा ।
राम बाजार गया और उसने सब खरीदे । (संयुक्त वाक्य)
ऊपर के वाक्य में और का use दो sentences को जोड़ने के लिए किया गया है न कि noun या pronoun को जोड़ने में .


Leave a Reply