Kartoos NCERT Class 10 Hindi B Sparsh Chapter 8 Solutionsपाठ -8कारतूस

  1. लेखक परिचय
  2. प्रश्न-अभ्यास
    1. (क)निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए –
    2. 1. कर्नल कालिंज का खेमा जंगल में क्यों लगा हुआ था?
    3. 2. वज़ीर अली से सिपाही क्यों तंग आ चुके थे?
    4. 3. कर्नल ने सवार पर नज़र रखने के लिए क्यों कहा?
    5.  4. सवार ने क्यों कहा कि वज़ीर अली की गिरफ़्तारी बहुत मुश्किल है?
    6. 2. सआदत अली कौन था? उसने वज़ीर अली की पैदाइश को अपनी मौत क्यों समझा?
    7. 3. सआदत अली को अवध के तख़्त पर बिठाने के पीछे कर्नल का क्या मकसद था?
    8. 4. कंपनी के वकील का कत्ल करने के बाद वज़ीर अली ने अपनी हिफाजत कैसे की?
    9. 5. सवार के जाने के बाद कर्नल क्यों हक्का-बक्का रह गया?
    10. (ख) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60 शब्दों में) लिखिए –
    11. 6. लेफ्टीनेंट को ऐसा क्यों लगा कि कंपनी के खिलाफ़ सारे हिंदुस्तान में एक लहर दौड़ गई है?
    12.  7. वज़ीर अली ने कंपनी के वकील का कत्ल क्यों किया?
    13. 8. सवार ने कर्नल से कारतूस कैसे हासिल किए?
    14.  9. वज़ीर अली एक जाँबाज सिपाही था, कैसे? स्पष्ट कीजिए।
    15. निम्नलिखित के आशय स्पष्ट कीजिए –
    16. 10. मुट्ठीभर आदमी और ये दमखम।
    17.  11. गर्द तो ऐसे उड़ रही है जैसे कि पूरा एक काफिला चला आ रहा हो मगर मुझे तो एक ही सवार नज़र आता है।
    18.   
  3. भाषा-अध्ययन:
    1. २. निम्नलिखित मुहावरों का अपने वाक्य में प्रयोग कीजिए –
    2. आँखों में धूल झोंकना, कूटकूट कर भरना, काम तमाम कर देना, जान बख्श देना, हक्काबक्का रह जाना।

लेखक परिचय

हबीब तनवीर:

Habib Tanvir (pic Courtesy Internet)

 1923 में जन्मे हबीब तनवीर छत्तीसगढ़ के  रायपुर में जन्मे थे। उन्होंने नागपुर से स्नातक की उपाधि प्राप्त की थी। ब्रिटेन नाट्य अकादमी से नाट्य लेखन की शिक्षा प्राप्त कर वे पेशेवर नाट्यलेखक बन गए। उन्होंने दिल्ली में नाट्य मंच की स्थापना की।  बाद में नाटककार, कवि, निर्देशक, अभिनेता आदि अनेक रूपों में कार्य किया। उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया।उनके प्रमुख नाटक आगरा बाजार, चरनदास चोर, देख रहे हैं नैन, हिरमा की अमर कहानी आदि हैं। उन्होने संस्कृत के कुछ नाटकों का आधुनिक परिप्रेक्ष्य में रूपांतरण भी किया इसमें मुद्रा राक्षस बहुत प्रसिद्ध है। बसंत ऋतु का सपना, शाजापुर की शांति बाई, मिट्टी की गाड़ी आदि इनके अन्य अनुदित नाट्य साहित्य हैं।

प्रश्न-अभ्यास

मौखिक

(क)निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए –
1. कर्नल कालिंज का खेमा जंगल में क्यों लगा हुआ था?

उत्तर:- कर्नल कालिंज का खेमा जंगल में वज़ीर अली की गिरफ्तारी के लिए लगा हुआ था।

2. वज़ीर अली से सिपाही क्यों तंग आ चुके थे?

उत्तर:- वज़ीर अली ने कई बरसों से अंग्रेजों की आँख में धूल झोंककर उनकी नाक में दम कर रखा था इसलिए वे वज़ीर अली से तंग आ चुके थे।

3. कर्नल ने सवार पर नज़र रखने के लिए क्यों कहा?

उत्तर:- कर्नल ने सवार पर नज़र रखने इसलिए कहा ताकि वे ये देख सके कि वह किस दिशा की तरफ़ जा रहा है और उसकी गतिविधि के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके।

 4. सवार ने क्यों कहा कि वज़ीर अली की गिरफ़्तारी बहुत मुश्किल है?

उत्तर:- सवार स्वयं वज़ीर अली था लेकिन उसे कोई पहचान नहीं पाया था। उसने कर्नल का विश्वास प्राप्त करने के लिए कहा कि वज़ीर अली की गिरफ़्तारी बहुत मुश्किल है जिससे कर्नल को लगे कि वह वजीर अली के बारे में जानकारी रखता है। उसने वजीर अली अर्थात खुद को जाँबाज सिपाही बताया।

अब कहाँ दूसरों के दुख में दुखी होने वाले
पतझड़ में टूटी पत्तियाँ
डायरी का एक पन्ना

लिखित :

(क)निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (25-30 शब्दों में) लिखिए –


1. वज़ीर अली के अफसाने सुनकर कर्नल को रॉबिनहुड की याद क्यों आ जाती थी?

उत्तर:- रॉबिनहुड की ही तरह वज़ीर अली भी साहसी, बहादुर और चकमा देने में माहिर था। वह कई दिनों से अंग्रेजों को चकमा दे रहा था और उनकी पकड़ में ही नहीं आ रहा था । इसलिए कर्नल को वज़ीर अली के बहादुरी भरे अफ़साने सुनकर रॉबिनहुड की याद आ जाती थी।

2. सआदत अली कौन था? उसने वज़ीर अली की पैदाइश को अपनी मौत क्यों समझा?

उत्तर:- सआदत अली नवाब आसिफ़उद्दौला का छोटा भाई था। जब तक नवाब आसिफ़उद्दौला की कोई संतान नहीं थी तब तक उसे नवाब बनने की पूरी आशा थी परन्तु वज़ीर अली  के जन्म लेते ही सआदत अली की आशाओं पर पानी फिर गया, इसलिए वज़ीर अली की पैदाइश को सआदत अली ने अपनी मौत समझा |

3. सआदत अली को अवध के तख़्त पर बिठाने के पीछे कर्नल का क्या मकसद था?

उत्तर:- सआदत अली अंग्रेजों का दोस्त था और भोग-विलास में रहना पसंद करता था । सआदत अली महत्त्वाकांक्षी था । वह अवध का नवाब बनना चाहता था । इसी कारण उसने अपनी आधी जायदाद और दौलत अंग्रेजों को दे दी और साथ ही दस लाख रुपये नगद भी दिए ताकि अंग्रेज उसको तख़्त पर बना रहने दें। इसलिए उसे तख्त में बैठाने में कर्नल का लाभ-ही-लाभ था।

4. कंपनी के वकील का कत्ल करने के बाद वज़ीर अली ने अपनी हिफाजत कैसे की?

उत्तर:- कंपनी के वकील का कत्ल करने के बाद वज़ीर अली अपने विश्वास पात्र सहयोगियों समेत  आजमगढ़ भाग गया और वहाँ के नवाब से सहायता पाकर सुरक्षित घाघरा पहुँच गए और तब से वे जंगलों में रहकर अपनी शक्ति बढ़ाने लगें।इस प्रकार साहस और चतुराई से उसने अपनी रक्षा की ।

5. सवार के जाने के बाद कर्नल क्यों हक्का-बक्का रह गया?

उत्तर:-  वज़ीर अली बहुत ही चतुराई और बहादुरी से कर्नल के तम्बू में सवार बन कर गया था और कर्नल को बेवकूफ बना कर दस कारतूस भी ले लिए थे। जाने के समय तक कर्नल को यह जानकारी नहीं थी कि वह सवार असल में कौन है। जब जाते हुए सवार ने अपना नाम वज़ीर अली बताया तो कर्नल उसकी बहादुरी को देख कर हक्का-बक्का रह गया था ।

(ख) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60 शब्दों में) लिखिए –
6. लेफ्टीनेंट को ऐसा क्यों लगा कि कंपनी के खिलाफ़ सारे हिंदुस्तान में एक लहर दौड़ गई है?

उत्तर:-देश के अलग –अलग स्थानों पर राजा और नवाब कंपनी का विरोध कर रहे थे ।लेफ्टिनेंट को कर्नल ने जब यह बताया कि वज़ीर अली ही नहीं बल्कि दक्षिण में टीपू सुलतान, बंगाल में नवाब के भाई शमशुद्दौला भी कंपनी के खिलाफ़ हैं और वजीर अली ने अफगानिस्तान के बादशाह शाहे-जमा को भी भारत पर आक्रमण करने का न्योता भेजा है तब लेफ्टिनेंट को ऐसा लगा कि कंपनी के खिलाफ सारे हिंदुस्तान में एक लहर दौड़ गई है।

 7. वज़ीर अली ने कंपनी के वकील का कत्ल क्यों किया?

उत्तर:- वज़ीर अली को उसके नवाबी पद से हटा दिया गया और बनारस भेज दिया गया था। फिर कुछ महिनों बाद उन्हें कलकत्ता बुलवाया तो वज़ीर अली ने कंपनी के वकील, जो कि बनारस में रहता था, उससे शिकायत की परन्तु उसने शिकायत सुनने की जगह वज़ीर अली को खूब खरी-खोटी सुनाई। इस पर वज़ीर अली को गुस्सा आ गया और उसने वकील का कत्ल कर दिया।

8. सवार ने कर्नल से कारतूस कैसे हासिल किए?

उत्तर:- सवार जो कि स्वयं वज़ीर अली ही था।वह एक जाँबाज सिपाही था । वह अपनी वीरता और साहस  का परिचय देते हुए  कर्नल के खेमे में गया । सिपाही के वेश में उसने कर्नल को अपनी बातों से प्रभावित कर लिया । कर्नल को स्वयं को ही पकड़वाने की सहायता देने का आश्वासन देकर बड़ी ही चतुराई से कारतूसों को प्राप्त  कर लिए ।

 9. वज़ीर अली एक जाँबाज सिपाही था, कैसे? स्पष्ट कीजिए।

उत्तर:- वज़ीर अली का निर्भयता से शत्रु के खेमे में अकेले जाना, दुश्मनों से ही कारतूसों को प्राप्त करना, वकील की अपमानजनक बात को सहन न करना और उसी के घर में उसकी हत्या करना और देश की आज़ादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने के लिए तत्पर होना ये सभी वज़ीर अली की जाँबाजी को सिद्ध करते हैं।

निम्नलिखित के आशय स्पष्ट कीजिए –
10. मुट्ठीभर आदमी और ये दमखम।

उत्तर:- इस पंक्ति का आशय यह है कि भले ही वज़ीर अली के पास मुठ्ठीभर आदमी थे अर्थात उसके पास बहुत कम संख्या में सहयोगी थे । परन्तु उसके द्वारा  साहस और दृढ़ता का परिचय देना कमाल की बात थी कर्नल की बड़ी सेना जो  पर्याप्त युद्ध सामग्री से लैस थी वे भी उस्को मिलकर पकड़ नहीं पाए थे   वज़ीर अली ने अंग्रेजों के नाक में दम कर रखा था । उपरोक्त पंक्ति से वजीर अली की  एक बहादुरी , साहस और  निर्भयता का परिचय मिलता है ।

 11. गर्द तो ऐसे उड़ रही है जैसे कि पूरा एक काफिला चला आ रहा हो मगर मुझे तो एक ही सवार नज़र आता है।

उत्तर:- वजीर अली जब अंग्रेजों के खेमे की तरफ़ आ रहा था तो उसके घोड़े की टापों से धूल इस प्रकार उड़ रही थी मानो पुरा काफ़िला आ रहा  होइस पंक्ति का आशय यह है कि वज़ीर अली जैसे सवार के आने से काफ़िला के आने का प्रभाव उत्पन्न होता था।

  

भाषा-अध्ययन:

1.निम्नलिखित शब्दों का एक-एक पर्याय लिखिए –
खिलाफ़, पाक, उम्मीद, हासिल, कामयाब, वजीफ़ा, नफ़रत, हमला, इंतेज़ार, मुमकिन।

उत्तर:- खिलाफ़ – विरूद्ध
पाक – पवित्र
उम्मीद – आशा
हासिल – मिलना,
कामयाब – सफल
वजीफ़ा – परवरिश के लिए दी जाने वाली राशि
नफ़रत – घृणा
हमला – आक्रमण
इंतेज़ार – प्रतीक्षा
मुमकिन – संभव।

२. निम्नलिखित मुहावरों का अपने वाक्य में प्रयोग कीजिए –
आँखों में धूल झोंकना, कूटकूट कर भरना, काम तमाम कर देना, जान बख्श देना, हक्काबक्का रह जाना।

उत्तर:-

 मुहावरे–   वाक्य

आँखों में धूल झोंकना – शरारती बच्चे शिक्षक की आँखों में धूल झोंककर भाग खड़े हुए।

कूट-कूट कर भरना – बचपन से माता-पिता को अपने बच्चों में स्वाभिमान की भावना कूट-कूट कर भरनी चाहिए। 

काम तमाम कर देना- देखते ही देखते उस पुलिस ने आतंकवादियों  का काम तमाम कर दिया।

जान बख्श देना- हम भारतीय इतने दरियादिल हैं कि अपने दुश्मनों की भी जान बख्श देते हैं।

हक्का-बक्का रह जाना – बच्चे की चतुराई भरी बातें सुनकर घर आए आगंतुक हक्का -बक्का रह गया।

३. कारक वाक्य में संज्ञा या सर्वनाम का क्रिया के साथ सम्बन्ध बताता है। निम्नलिखित वाक्यों में कारकों को रेखांकित कर उनके नाम लिखिए –

उत्तर:- (क) जंगल की ज़िंदगी बड़ी खतरनाक होती है। (सम्बन्ध कारक)
(ख) कंपनी के खिलाफ़ सारे हिन्दुस्तान में एक लहर दौड़ गई। (सम्बन्ध कारक, अधिकरण कारक)
(ग) वज़ीर को उसके पद से हटा दिया गया। (कर्म कारक, अपादान कारक)
(घ) फ़ौज के  लिए कारतूस की आवश्यकता थी। (सम्प्रदान कारक, सम्बन्ध कारक)
(ङ) सिपाही घोड़े पर सवार था। (अधिकरण कारक)

४.’ने’ का प्रयोग –

उत्तर:- घोड़े ने पानी पीया।
बच्चों ने दशहरे का मेला देखा।
रॉबिनहुड ने गरीबों की मदद की।
देश भर के लोगों ने उसकी प्रशंसा की।

५. निम्नलिखित वाक्यों में उचित विरामचिह लगाइए –

उत्तर:-(क) कर्नल ने कहा- “सिपाहियों! इस पर नजर रखो, ये किस तरफ जा रहा है?”
(ख) सवार ने पूछा- “आपने इस मुकाम पर क्यों खेमा डाला है? इतने लाव- लश्कर की क्या ज़रूरत है?”
(ग) खेमे के अंदर दो व्यक्ति बैठे बातें कर रहे थे, चाँदनी छिटकी हुई थी और बाहर सिपाही पहरा दे रहे थे। एक व्यक्ति कह रहा था, “दुश्मन कभी भी हमला कर सकता है।”

******

Leave a Reply

Trending

Discover more from HindiFlorets.com

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading