UNSEEN PASSAGE GRADE 8TH अपठित गद्यांश कक्षा 8
1.गद्यांश को पढ़ कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
खेलों का सबसे बड़ा लाभ तो यह है कि वे हमारी मांसपेशियों को दृढ़ करते हैं, शरीर के विषैले पदार्थों को पसीने के रूप में बाहर निकालते हैं, रक्त को शुद्ध करते हैं तथा शरीर में रक्त संचार को बढ़ाते हैं इनसे शरीर को ऑक्सीजन अधिक मात्रा में प्राप्त होती है वक्ष दृढ़ होता है, पैर मज़बूत होते हैं और शरीर में स्फूर्ति आती है। शरीर बलवान बनता है, अनावश्यक मोटापा कम हो जाता है और मोटापे से होने वाली बीमारियों से शरीर की रक्षा होती है खेलने से जठराग्नि प्रज्ज्वलित होती है, खुल कर भूख लगती है तथा पाचन क्रिया ठीक रहती है। मनुष्य के समस्त क्रिया कलापों का माध्यम शरीर ही है। खेलों से मनुष्य में कई चारित्रिक गुणों का विकास होता है।टीम बना कर खेले जाने वाले खेलों; जैसे -हॉकी, फ़ुटबॉल आदि में कुशल खेल, साथी खिलाड़ियों को छोटे- छोटे पास दे कर खेलना माना जाता है। इससे खिलाड़ियों में एक – दूसरे के प्रति सहयोग की भावना बढ़ती है। इसी प्रकार खेल में व्यक्ति का प्रार्थमिक लक्ष्य जीत प्राप्त करना होता है। एक- एक रन,गोल, अंक आदि के लिए खिलाड़ी अपनी पूरी शक्ति लगा देता है। इस भावना का जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी लाभ मिलता है। व्यक्ति प्रत्येक कार्य में सफलता प्राप्त करना ही जीवन का लक्ष्य मान लेता है और उसके लिए तन – मन – धन से प्रयास करता है।
यह माना जाता है कि खेल और ताकत एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। यह सत्य है कि खेल में भागीदारी करने वाले एक व्यक्ति के पास सामान्य व्यक्ति (जो व्यायाम नहीं करता)से अधिक ताकत होती है खेलों में रुचि रखने वाला व्यक्ति महान शारीरिक ताकत विकसित कर सकता है और किसी भी राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खेल में भागीदारी करने के द्वारा अपना भविष्य उज्ज्वल कर सकता है।खेल प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने, शारीरिक समन्वय बनाए रखने, शरीर की ताकत को बढ़ाने और मानसिक शक्ति में सुधार करने में मदद करता है ।
प्रश्न 1. खेल खेलने के शारीरिक लाभ क्या हैं?
1. बेहतर टीम वर्क और सहयोग की भावना का विकास
2. मानसिक शक्ति और एकाग्रता में वृद्धि
3. मांसपेशियों को मजबूती और अच्छा रक्त संचार
4. उपरोक्त सभी
उत्तर: 4. उपरोक्त सभी
प्रश्न 2.टीम में खेले जाने वाले खेलों में भागीदारी किसी व्यक्ति के चरित्र विकास में कैसे योगदान देती है?
1. व्यक्तिगत उपलब्धियों पर ध्यान केंद्रित करके
2. प्रतिस्पर्धा के माध्यम से और किसी भी कीमत पर जीतना
3. टीम के सदस्यों के बीच सहयोग और समर्थन की भावना को बढ़ावा देकर
4. टीम की सफलता पर व्यक्तिगत सफलता पर जोर देकर
उत्तर: 3. टीम के सदस्यों के बीच सहयोग और समर्थन की भावना को बढ़ावा देकर
प्रश्न 3.राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय भागीदारी के संदर्भ में खेल खेलने का क्या महत्व है?
1. इसका किसी व्यक्ति के भविष्य पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।
2.यह केवल शारीरिक शक्ति को विकसित करने में मदद करता है।
3.राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सफलता व्यक्ति के उज्ज्वल भविष्य में योगदान देता है।
4. यह सामाजिक और मानसिक कल्याण के लिए अप्रासंगिक है।
उत्तर: 3.राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सफलता व्यक्ति के उज्ज्वल भविष्य में योगदान देता है।
प्रश्न 4.गद्यांश के अनुसार, खेलों में नियमित भागीदारी स्वस्थ जीवन शैली में कैसे योगदान देती है?
1.गतिहीन जीवनशैली को बढ़ावा देकर
2. मानसिक भलाई को नजरअंदाज करके
3. आपसी सहयोग को हतोत्साहित करके
4.शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक शक्ति में सुधार करके
उत्तर: 4.शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक शक्ति में सुधार करके
प्रश्न 5.खेल और किसी व्यक्ति की समग्र भलाई के बीच क्या संबंध है?
1. खेल शारीरिक, मानसिक और सामाजिक कल्याण पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं।
2.खेलों का समग्र कल्याण पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।
3. खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य में योगदान करते हैं।
4.खेल केवल व्यक्तिगत उपलब्धियों पर केंद्रित होता है।
उत्तर: 1. खेल शारीरिक, मानसिक और सामाजिक कल्याण पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं।
प्रश्न 6.निम्नलिखित कथन (A)तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढिए और उसके बाद दिये गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर उत्तर लिखिए।
कथन(A) :खेलों में नियमित रूप से शामिल होने से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बढ़ता है, बल्कि मानसिक और सामाजिक कल्याण पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
कारण (R): "खेल शारीरिक, मानसिक और सामाजिक पहलुओं के विकास में योगदान करते हैं, टीम वर्क और सहयोग जैसे गुणों को बढ़ावा देते हैं।
1.कथन (A) और कारण (R) दोनों गलत है।
2. कथन (A) गलत है लेकिन कारण (R) सही है।
3.कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या करता है।
4. कथन (A) सही हैं किंतु कारण (R) कथन (A) की गलत व्याख्या करता है।
उत्तर: 3.कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या करता है।
2.गद्यांश को पढ़ कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
आज कुछ छात्र अपने पैरों पर कुल्हाड़ी स्वयं चला रहे हैं।अपने पैरों पर कुल्हाड़ी चलाने का संबंध उन छात्रों से है, जो अपना समय, अपने माता-पिता का पैसा और ज्ञान प्राप्त करने का स्वर्णिम अवसर खो रहे हैं।ऐसे छात्र जो समय , धन और मौका तीनों चीज़ों से हाथ धो रहे हैं, जीवन में दुखी होने का प्रबंध कर रहे हैं, क्योंकि इन तीनों चीज़ों का सदुपयोग ही मनुष्य को सुख प्रदान करता है। ऐसे छात्र पढ़ाई को ‘हौआ’ मान बैठते हैं। जानते हैं, उसका असल कारण क्या है? असल कारण है-पढ़ाई के प्रति अरुचि पैदा होना और भौतिक वस्तुओं, पदार्थों या किसी प्राणी के प्रति अत्यधिक रुचि पैदा होना। जिस कार्य को आप शौक से, पूरी लगन से, करना आरंभ करते हैं, उसमें आप को छोटी या बड़ी सफलता अवश्य मिलती है। जब सफलता मिलनी आरंभ होती है तो रूचि बढ़ने लगती है। जब हम किसी कार्य को अनमने भाव से करते हैं, तो हमें असफलता का ही सामना करना पड़ता है, जिससे अरुचि उत्पन्न होती है। किसी भी छात्र से यह उम्मीद की जाती है कि वह अपने तन,मन, और बुद्धि को सुदृढ़ बनाए और इसके लिए आवश्यक है कि उसकी अध्ययन और खेल दोनों में ही रुचि हो। लेकिन जिन विद्यार्थियों की अध्ययन और खेल दोनों में ही अरुचि है, वे अपने पैरों पर कुल्हाड़ी ही तो चला रहे हैं।
प्रश्न 1. ऊपर दिए गए अपठित गद्यांश में किस विषय पर चर्चा हो रही है?
अ) समय का सदुपयोग
ब) कुल्हाड़ी का सही उपयोग
स) शिक्षा के प्रति अरुचि का कारण
द) खेलों और शिक्षा का महत्च
उत्तर: द) खेलों और शिक्षा का महत्च
प्रश्न2. ‘हौआ’ का आशय है-
अ) पढ़ाई
ब) कुछ डरावनी वस्तु /भाव आदि
स) कौआ
द) हवा
उत्तर: ब) कुछ डरावनी वस्तु /भाव आदि
प्रश्न 3.शिक्षा में असफल होने का कारण है-
अ) कार्य को अनमने भाव से करना।
ब) असफल होना
स)पढ़ाई में अरुचि की उत्पत्ति
द) उपरोक्त सभी
उत्तर: द) उपरोक्त सभी
प्रश्न 4.अनुच्छेद के अनुसार विद्यार्थियों से अपेक्षित है-
अ) दिन-रात पढ़ाई करना।
ब)खूब अधिक धन कमाना।
स) तन,मन, और बुद्धि की सुदृढ़ता
द) भौतिक वस्तुओं, पदार्थों या किसी प्राणी के प्रति अत्यधिक रुचि
उत्तर:स) तन,मन, और बुद्धि की सुदृढ़ता
प्रश्न5 .”अपने पैरों मे कुल्हाड़ी मारना” का आशय है-
अ) लापरवाही से काम करना।
ब) धन बर्बाद करना।
स) अपना नुकसान स्वयं करना।
द) कुल्हाड़ी चलाना न आना।
उत्तर:स) अपना नुकसान स्वयं करना।
3.गद्यांश को पढ़ कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
दैनिक जीवन मे हम अनेक लोगो से मिलते है जो विभिन्न प्रकार के काम करते है – सड़क पर ठेला लगाने वाला , दूध वाला, नगर निगम का सफाई कर्मी, बस कंडक्टर, स्कूल – अध्यापक, हमारा सहपाठी और ऐसे ही अन्य कई लोग । शिक्षा, वेतन, परंपरागत चलन और व्यवसाय के स्तर पर कुछ लोग निम्न स्तर पर कार्य करते है तो कुछ उच्च स्तर पर। एक माली के कार्य को सरकारी कार्यालय के किसी सचिव के कार्य से अति निम्न स्तर का माना जाता है, किन्तु यदि यही अपने कार्य को कार्यकुशलता करता है और उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करता है तो उसका कार्य उस सचिव के कार्य से कही बेहतर है जो अपने काम मे ढिलाई बरतता है तथा अपने उत्तरदायित्वो का निर्वाह नही करता। क्या आप ऐसे सचिव को एक आदर्श अधिकारी कह सकते है ? वास्तव में पद महत्वपूर्ण नही है, बल्कि महत्वपूर्ण होता है कार्य के प्रति समर्पण भाव और कार्य प्रणाली में पारदर्शिता।
प्रश्न1. उपर्युक्त गद्यांश के द्वारा लेखक में किस विषय पर ध्यान दिलाना चाहता है?
अ) विभिन्न व्यवसायों के बीच तुलना
ब) सरकारी नौकरी का महत्त्व
स) उत्तरदायित्वो का निर्वाह का महत्त्व
द) सरकारी और गैर सरकारी अधिकारी की तुलना
उत्तर: स) उत्तरदायित्वो का निर्वाह का महत्त्व
प्रश्न 2.गद्यांश में किन उच्च और निम्न स्तर के कार्यों की तुलना का उदाहरण दिया गया है?
अ) अध्यापक और सफाई कर्मी
ब) स्कूल कंडक्टर और दूध वाला
स) सरकारी कार्यालय के सचिव और माली
द) ठेला वाला और स्कूल कंडक्टर
उत्तर:स) सरकारी कार्यालय के सचिव और माली
प्रश्न3 .गद्यांश के अनुसार माली काम मे ढिलाई बरतने वाले सरकारी कार्यालय के सचिव से अच्छा है क्योंकि –
अ) माली उच्च पद पर प्रतिष्ठित है।
ब) माली अपने उत्तरदायित्वों का निर्वाह करता है।
स) माली बगीचे को सुंदर बनाता है।
द) माली का पद महत्त्वपूर्ण है।
उत्तर:ब) माली अपने उत्तरदायित्वों का निर्वाह करता है।
प्रश्न 4 . लेखक के अनुसार आदर्श अधिकारी वह है जो-
अ) अपने कार्य को कार्यकुशलता करता है
ब) उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करता है
स) अपने उत्तरदायित्वो का निर्वाह करता है
द) उपरोक्त सभी
उत्तर:द) उपरोक्त सभी ।
प्रश्न 5 . लेखक के अनुसार अधिक महत्त्वपूर्ण क्या है?
अ) पद और वेतन
ब) कार्य प्रणाली में पारदर्शिता।
स) कार्य के प्रति समर्पण भाव
द) ब) और स) दोनों
उत्तर:द) ब) और स) दोनों ।




Leave a Reply