प्रातःकालीन सैर का दृश्य

संकेत बिंदु:  *सुखद और मनोहारी दृश्य  * प्रकृति से उत्साहवर्धन * सैर का लाभ

अनुच्छेद 1

(100 से 150 शब्दों तक )

स्वाभाविक तौर पर मैं एक आलसी जीव हूँ। देर तक सोते रहना और बिस्तर पर पड़े-पड़े मोबाइल की रील्स देखना मेरी आदत है। आज सुबह भी यही कर रहा था कि मेरी माँ ने मुझे डाँटकर सुबह सैर के लिए भेजा। मैं यूँ ही अलस्सुबह घूमता हुआ पास के पार्क में आ पहुँचा। सामने देखा कि सूर्य देव अपने सात घोड़ों के रथ में सवार आसमान में उदित हो चुके हैं। आकाश नारंगी हो गया। पार्क के सैंकड़ों फूल मानो सूर्य भगवान के स्वागत में खड़े हों। वातावरण इन फूलों की सुगंध से सुवासित था। चिड़ियाँ चहचहा रही थी। प्रकृति की यह सुषमा देखकर मेरा मन प्रफुल्लित हो उठा। अनेक लोग वहाँ सैर के लिये आये थे।  मानो वे सुबह की सुंदरता , शुद्ध वायु को अपने साथ आत्मसात कर अपने दिन को उत्साह से भर लेना चाहते हों। मैं भी प्रकृति से प्रेरित हो पार्क में सैर करने लगा। ऐसा लग रहा था मानों मेरे  प्रकृति ने मेरे भीतर नया जोश भर दिया हो। सुबह की सैर का यही लाभ है। सुबह की वायु धूल-मिट्टी से रहित ऑक्सीजन से भरपूर होती है।  सुबह सैर करने से जीवन में उत्साह बढ़ता है। आलस दूर होता है। सुबह की सैर से अनेकों बीमारियाँ स्वयं ही दूर हो जाती हैं। जीवन औषधि मुक्त हो जाता है।  सभी को नियमित प्रातःकालीन सैर करनी चाहिए।   

अनुच्छेद 2

(150 से 200 शब्दों तक)

आज सुबह ही मैंने सुबह की सैर पर जाने का निर्णय लिया। यूँ तो घूमने के लिए कभी-भी जाया जा सकता है किंतु सुबह का समय खास होता है। प्रातःकाल का समय शांत और सुंदर होता है। ज्योंहि सूरज की पहली किरणें धरा को छूने लगी मानों उसी क्षण पृथ्वी पर जीवन जाग उठा। प्रकृति अपनी सुंदरता की छटा बिखेर कर सबका मन मोहती प्रतीत हो रही थी। प्रातःकाल का समय आत्मा के लिए सुख-शांति प्रदायक है। पेड़-पौधों की हरियाली और फूलों की सुगंध अनोखा आनंद प्रदान कर रही थी। चिड़ियों की चहचहाहट और गायों के रंभाने की आवाजें जीवन में उत्साह भर रही थी। लग रहा था मानो प्रकृति के सभी उपादान हमें कर्तव्य पथ पर जुट जाने की प्रेरणा दे रहे हों। शुद्ध हवा मानों प्राणों में नया जीवन भर रही थी। यही तो सुबह की सैर का लाभ है। सुबह की सैर अत्यंत जरूरी है क्योंकि यह हमारे दिन की शुरुआत होती है और हमें नई ऊर्जा और संजीवनी शक्ति प्रदान करता है। प्रातःकाल का सुंदर दृश्य हमें न केवल नई आशाओं की ओर बढ़ते हैं, बल्कि हमारे जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, शांति और सकारात्मकता बढ़ाते हैं। इसलिए, हमें प्रातःकाल की सैर का महत्व समझना चाहिए और लाभ उठाना चाहिए।

4 responses to “अनुच्छेद: प्रातःकालीन सैर का दृश्य”

  1. Morning walk is very good for health! Great post 👌

  2. Thank u Priti . Nice to meet another teacher on WP😊

  3. […] अनुच्छेद: प्रातःकालीन सैर का दृश्य […]

  4. […] अनुच्छेद: प्रातःकालीन सैर का दृश्य […]

Leave a Reply to अनुच्छेद: करत करत अभ्यास के जड़मति होत सुजान – HindiFlorets.comCancel reply

Trending

Discover more from HindiFlorets.com

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading