आज का सुविचार 26/09/2024

“समय की कद्र करें, क्योंकि यही सबसे मूल्यवान संपत्ति है।”

दोस्तो! अकसर होता यह है कि हम अपने जीवन के अधिकाँश समय को यूँ ही बरबाद कर देते हैं। लेकिन बाद में हम अपनी किस्मत को दोष देते हैं कि किस्मत ने साथ ही नहीं दिया, वरना हम बहुत कुछ कर पाते। अकसर समय को सही से सुनियोजित करने की हमारे पास कोई योजना नहीं होती। लेकिन गया हुआ समय फिर वापस नहीं आता है। समय एक ऐसी संपत्ति है, जो अनमोल और अपरिवर्तनीय है। हर व्यक्ति के पास दिन के 24 घंटे ही होते हैं, लेकिन इसे कैसे उपयोग में लाया जाता है, यह व्यक्ति की सफलता और असफलता को तय करता है। हम धन, पद और प्रतिष्ठा को फिर से प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन खोया हुआ समय कभी वापस नहीं आता।

समय की सही पहचान और उसका उपयोग हमारे जीवन की दिशा और दशा को बदल सकता है। जो लोग समय की कद्र करते हैं, वे अपनी ज़िंदगी में अनुशासन से सफलता को प्राप्त कर लेते हैं। यह देखा गया है कि जितने भी महान लोग हुए हैं, वे अपने समय का सही और सदुपयोग करते हैं। वे अपनी प्राथमिकताएं तय करते हैं और उसी के अनुसार अपने कार्यों को अंजाम देते हैं।

एक छात्र जो समय का सदुपयोग नहीं करता, अपने अच्छे भविष्य के अवसर खो देता है। एक व्यवसायी जो समय का महत्व नहीं समझता, लाभ के अवसर गवाँ देता है। एक सैनिक जो समय पर अभ्यास नहीं करता , युद्ध में हारने की संभावनाओं को बढ़ा देता है। अतः यह ज़रूरी है कि हम समय बर्बाद करने से बचें। आलस्य, व्यर्थ के कार्य और अनियमितता समय के दुश्मन हैं। समय की बर्बादी न सिर्फ हमारे व्यक्तिगत जीवन में हानि पहुंचाती है, बल्कि सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में भी हमारे विकास को रोकती है।

समय का सदुपयोग करने वाले ही अंततः सफलता की सीढ़ी चढ़ पाते हैं। हमें चाहिए कि हम हर क्षण का सम्मान करें और इसे सर्वश्रेष्ठ ढंग से उपयोग में लाएं, ताकि हम जीवन की सारी संभावनाओं का पूरा उपयोग कर सकें। संसार में समय ही ऐसी चीज है , जो न तो खरीदी हीं जा सकती और न वापस लाई जा सकती है। इसीलिए सबसे अमूल्य संपत्ति समय ही है।

हमें अपने समय को सुनियोजित करना चाहिए और उसे अच्छे कार्यों में निवेश करना चाहिए। समय की कद्र करना एक ऐसी आदत है, जो हमें जीवन में अनुशासन, सफलता और संतुष्टि प्रदान करती है।

हमें उम्मीद है कि आज का सुविचार आपके जीवन में एक सकारात्मक परिवर्तन लाएगा।

One response to “सुविचार-06 ”

  1. wow!! 88सुविचार-06 

Leave a Reply to kenricktryggCancel reply

Trending

Discover more from HindiFlorets.com

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading