
Surya ka Paryayvachi Shabd | सूर्य का पर्यायवाची शब्द
सूर्य हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण स्रोत है। यह न केवल प्रकाश देता है बल्कि पृथ्वी पर जीवन को बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाता है। हिंदी भाषा में “सूर्य” के कई सुंदर और अर्थपूर्ण पर्यायवाची शब्द हैं, जो भाषा को समृद्ध और प्रभावशाली बनाते हैं।
सूर्य देव के अनंत नाम है । वे इस लोक की धुरी हैं। उन्हें सहस्रनाम स्तोत्रावलि में विभिन्न नामों से पुकारा गया है। लेकिन यहाँ हम उन 30 नामों को ही लिखेंगे जो बहुचर्चित हैं।
सूर्य का पर्यायवाची शब्द (Surya ka Paryayvachi Shabd)
सूर्य के प्रमुख पर्यायवाची शब्द निम्नलिखित हैं:
- अर्क
- आदित्य
- आदिदेव
- कल्पकर्ता
- कल्पेश
- खग
- खेचर
- भानु
- भास्कर
- दिवाकर
- दिनकर
- दिनेश
- सविता
- सूर्यनारायण
- सहस्रांशु
- प्रभाकर
- मित्र
- मार्तण्ड
- रवि
- विवस्वान
- ज्योतिर्मय
- तपन
- तेजस्वी
- तेजमान
- तेजोमय
- हिरण्यगर्भ
- श्वेतपद्मधर
- कश्यपात्मज
- सर्वलोकपितामह
- महापापहर
सूर्य के विभिन्न नामों के अर्थ
आइए , अब हम इन नामों के अर्थ समझते हैं ।
अर्क – सूर्य, औषधि देने वाला
आदित्य – अदिति के पुत्र
आदिदेव – सबसे पहला देवता
कल्पकर्ता – सृष्टि की रचना करने वाला
कल्पेश – कल्प (सृष्टि काल) का स्वामी
खग – आकाश में चलने वाला
खेचर – आकाश में विचरण करने वाला
भानु – प्रकाश देने वाला
भास्कर – प्रकाश उत्पन्न करने वाला
दिवाकर – दिन बनाने वाला
दिनकर – दिन का निर्माता
दिनेश – दिन का स्वामी
सविता – सृजन करने वाला, उत्पन्न करने वाला
सूर्यनारायण – भगवान विष्णु का रूप माना गया सूर्य
सहस्रांशु – हजारों किरणों वाला
प्रभाकर – प्रभा (प्रकाश) देने वाला
मित्र – सबका मित्र, जीवन देने वाला
मार्तण्ड – अदिति का आठवाँ पुत्र (सूर्य)
रवि – चमकने वाला
विवस्वान – अत्यंत तेजस्वी,
ज्योतिर्मय – प्रकाश से भरा हुआ
तपन – गर्मी देने वाला
तेजस्वी – तेज से युक्त
तेजमान – अत्यधिक तेज वाला
तेजोमय – पूर्णतः तेज से भरा हुआ
हिरण्यगर्भ – स्वर्ण समान प्रकाश वाला, सृष्टि का बीज
श्वेतपद्मधर – सफेद कमल धारण करने वाला (प्रतीकात्मक रूप)
कश्यपात्मज – ऋषि कश्यप का पुत्र
सर्वलोकपितामह – सभी लोकों का पालनकर्ता/पितामह
महापापहर – बड़े से बड़े पापों को हरने वाला
यहाँ सूर्य के कई सुंदर और अर्थपूर्ण पर्यायवाची शब्द हैं, इनका सही स्थान और वाक्यानुसार उपयोग हिंदी भाषा को और अधिक प्रभावशाली बनाता है।
अगर आप हिंदी सीख रहे हैं या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो इन शब्दों को जरूर याद करें । साथ ही ऐसी ही रोचक व नवीन जानकारी के लिए हमारी वेब साइट को सबस्क्राइब करना न भूलें।
पाठकों के लिए प्रश्न :
आपने उपरोक्त सूर्य के नामों में से कितने पहली बार पढ़ें हैं ? कृपया कमेंट में लिखिए।




Leave a Reply