अपठित गद्यांश हिंदी भाषा अध्ययन का महत्त्वपूर्ण हिस्सा है। किसी भी प्रश्न-पत्र में अपठित गद्यांश का स्थान अवश्य ही होता है। कक्षा 4 से ले कर कक्षा 12 तक अपठित गद्यांश के प्रश्न अनिवार्यतः पूछे जाते हैं जो अमूमन 5 अंक तक के होते हैं। नीचे अपठित गद्यांश के कुछ उदाहरण दिये गए हैं जो कक्षा छह के छात्रों के स्तर के हैं इनके अभ्यास करने और करवाने से छात्रों और अध्यापकों को अध्ययन -अध्यापन में सहायता मिलेगी , इसी उद्देश्य से यहाँ अपथित गद्यांश दिये गए हैं

श्रीमती द्रोपदी मुर्मू भारत की अगली राष्ट्रपति बनेंगी। वे भारत की पंद्रहवी राष्ट्रपति और  दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी । आदिवासी परिवार से आने वाली द्रोपदी मुर्मू ने झॊंपड़ी से 340 कमरों के आलीशान राष्ट्रपति भवन तक का सफ़र तय किया है।  द्रोपदी मुर्मू का जन्म ओडिशा के मयुरगंज जिले के बैदपोसी गाँव में 20 जून 1958 को हुआ था। वे संथाल जनजाति से संबध रखती हैं। द्रोपदी मुर्मू के पिता नारायण टुडू एक किसान थे। उन्होंने भुवनेश्वर के रमादेवी विमेंस कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। वे अपनी जनजाति की पहली स्नातक करने वाली लड़की थीं। अपने जीवन की शुरुआत उन्होंने एक शिक्षिका के रूप में की। बाद में सिंचाई विभाग व विद्युत विभाग में भी कुछ समय अपनी सेवाएँ दीं। 1997 को पहली बार चुनाव जीतकर राइरांगपुर जिले में पार्षद के तौर पर अपनी राजनीतिक शुरुआत की । श्रीमती द्रोपदी मुर्मू  ने उड़ीसा के राइरांगपुर से रायसीना, राष्ट्रपति  भवन तक का सफ़र तय करने  के लिए अपने राजनैतिक व व्यक्तिगत जीवन में  बहुत संघर्ष किया है। उनकी   इस उपलब्धि में शिक्षा का बड़ा हाथ है। वे अपनी प्रतिभा के बल पर इस पद तक पहुँची हैं। हमें उन पर गर्व है।

(क)द्रोपदी मुर्मू किस जनजाति से संबंध रखती हैं :

(i)खासी                                                     (ii)  संथाल

(iii)मुंडा                                                    (iv) मीणा

(ख)द्रोपदी मुर्मू किस पद के लिए चयनित हुई हैं —

(i) प्रधानमंत्री                    (ii) राष्ट्रपति

(iii) राज्यपाल                   (iv) राष्ट्राध्यक्ष

(ग) द्रोपदी मुर्मू  ने अपने जीवन की शुरुआत किस विभाग से की ?

(i) विद्युत विभाग                (ii)  सिंचाई विभाग

(iii)शिक्षा विभाग                             (iv)  राजनीति

 (घ) द्रोपदी मुर्मू भारत की ——– राष्ट्रपति हैं-

(i) पहली                                   (ii) दूसरी

(iii) पंद्रहवीं                     (iv) उपर्युक्त में से कोई नहीं  

(ङ) राष्ट्रपति भवन स्थित है –

(i)  रायसीना हिल्स, नई दिल्ली                     (ii) नीलगिरि हिल्स, तमिलनाडु

(iii)  शिवालिक हिल्स, उत्तराखंड                       (iv)  राइरांगपुर, उड़ीसा

हिंदी अपठित गद्‍यांश// HINDI UNSEEN PASSAGE
कथन-कारण वाले बहुवैकल्पिक प्रश्नों वाले अपठित गद्यांश// Hindi Unseen passage with Reasoning Questions
अपठित गद्यांश
अपठित गद्यांश कक्षा 6

Leave a Reply

Trending

Discover more from HindiFlorets.com

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading