मेरे सपनों का भारत
मेरे सपनों का भारत ऐसा भारत है जहां हर नागरिक शिक्षित हो और हर किसी को योग्य रोजगार केअवसर मिल सकें। शिक्षित और प्रतिभाशाली व्यक्ति राष्ट्र के विकास को आगे बढ़ाएंगे।। इसीलिए मेरे सपनों के भारत में सभी लोग मिल-जुल कर राष्ट्र को मजबूत प्रदान करने में अपना सहयोग देंगे । भारत ने पिछले कुछ दशकों में औद्योगिक और तकनीकी विकास में प्रगति की है। हालाँकि यह विकास अभी भी अन्य देशों के विकास के समान नहीं है। अतः मेरे सपनों के भारत में तकनीकी क्षेत्र के साथ-साथ आध्यात्मिक क्षेत्र में भी भारत तेज़ी से प्रगति करेगा। योग , विज्ञान और शिक्षा के क्ष्रेत्र में भी भारत अग्रणी होगा। अभी हमारे देश में बहुत भ्रष्टचार है किंतु मेरे सपनों का भारत भ्रष्टाचार रहित होगा। वहाँ लिंग, जाति ,रंग और भाषा आदि के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होगा। सभी लोगों को अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य संबन्धी सुविधाएं मिलेंगी । विकास के साथ ही पर्यावरण का भी उचित ध्यान दिया जाएगा। मेरे सपनों के भारत में शुद्ध पर्यावरण होगा। कोई इलाज के अभाव में नहीं मरेगा। देश की सीमाएँ सुरक्षित होंगीं। किसी भी दुश्मन द्वारा हमारे देश पर बुरी नजर डालने पर उचित सबक सिखाया जाएगा। संक्षेप में, मेरे सपनों का भारत एक ऐसा स्थान होगा जहां लोग खुश और सुरक्षित होंगे और सब तरफ़ आनंद और प्रसन्नता होगी।
**************


Leave a Reply