मुहावरा: मेंढक को जुकाम होना
मेंढक को जुकाम होना: ओछे व्यक्ति द्वारा नखरे करना या अपनी हैसियत से बढ़कर बात करना
English Meaning
“A small-minded person acting above their status.”
A petty or insignificant person putting on airs or behaving as if they are far more important than they really are.
वाक्य प्रयोग (Hindi)
- दो पैसे क्या कमा लिए, मेंढक को जुकाम हो गया ? खुद को सबका बॉस मानने ल्गा है।
- छोटी-सी सफलता मिलते ही उस मेंढक को जुकाम हो गया और वह सबको नीचा दिखाने लगा।
- अरे, अभी तो तुम्हारी नौकरी लगी है, और अभी से मेंढक को जुकाम हो गया है!
- थोड़ा-सा पदोन्नति मिलते ही रमेश सब पर हुक्म चलाने लगा। बिल्कुल ‘मेंढक को जुकाम होना’ वाली बात हो गई।
- एक स्थानीय प्रतियोगिता जीतते ही रमा ऐसे व्यवहार करने लगी, मानो कोई बहुत बड़ी मशहूर हस्ती हो। लगता है मेंढकी को जुकाम हो गया है।
Similar English Idioms
- Too big for one’s boots (or britches)
Meaning: To think you are more important than you really are.
कहानी: मेंढक को जुकाम होना
एक गाँव में मोहन नाम का एक युवक रहता था। वह एक छोटी- सी कंपनी में काम करता था। वह सभी से नम्रता से बात करता और अपने काम को पुरी लगन से करता। एक दिन उसकी किस्मत चमकी। मालिक ने उसे अपने कार्यालय का प्रबंधक बना दिया गया। पद तो छोटा था, लेकिन मोहन का व्यवहार अचानक बदल गया।
अब वह अपने पुराने साथियों से ऊँची आवाज़ में बात करने लगा। छोटी-छोटी बातों पर सबको डाँटता और खुद को बहुत बड़ा अधिकारी समझने लगा। गाँव के लोग उसकी हरकतें देखकर आपस में कहने लगे, “अरे, यह क्या?लगता है कि मेंढक को जुकाम हो गया है।”
कुछ ही दिनों बाद कंपनी के मालिक ने देखा कि मोहन के घमंडी व्यवहार से कर्मचारी परेशान हैं। उन्होंने मोहन को दुर्व्यवहार करने के कारण पद से हटा दिया। हमें कभी भी अपनी योग्यता से बढ कर व्यवहार नहीं करना चाहिए।
शिक्षा:
थोड़ी-सी सफलता मिलने पर घमंड नहीं करना चाहिए। विनम्रता ही मनुष्य का सबसे बड़ा गुण है।


Leave a Reply