वर्तमान समय में विज्ञान और तकनीक ने इतनी प्रगति कर ली है कि कंप्यूटर द्वारा कृत्रिम बुद्धि का विकास कर लिया गया है। कंप्यूटर की खोज के मात्र 100 वर्षों बाद ही कृत्रिम बुद्धि के विकास ने एक नई क्रांति ला दी है । नई पीढ़ी इस खोज से अति उत्साहित हैं तो वहीं कुछ लोग इस पर तरह तरह की अटकलें लगा रहे हैं । यह समय है कि अच्छी तरह विचार किया जाए कि कृत्रिम बुद्धि यानि AI के क्या लाभ और हानियां सम्भव हैं ।

कृत्रिम बुद्धि के लाभ:

वर्तमान समय में AI का उपयोग विभिन्न क्षेत्रों में हो रहा है, जैसे विश्वसनीय विश्लेषण, स्वचालित संचार, और रोबोटिक्स।

इसके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में बहुत कार्य हो सकता है। प्रत्येक छात्र की प्रगति को व्यक्तिगत रूप से विश्लेषित कर उसके आंकड़े बनाए जा सकते है साथ ही छात्र की व्यक्तिगत प्रगति के अनुरूप पाठ्यक्रम सामग्री बना कर उसकी शिक्षा को नई दिशा दी जा सकती है।

इससे विज्ञान के नए प्रयोग करने और आंकड़ों को इकट्ठा करने ने आसानी होती है। स्वास्थ्य और चिकित्सा के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई है आज़ कृत्रिम बुद्धि की मदद से किसी गांव में भी वही चिकिसकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती है जो महा नगरों में उपलब्ध हैं। वित्त विभाग के लंबे चौड़े आंकड़ों का चुटकियों में विश्लेषण किया जा सकता है और उस आधार पर समस्याओं का समाधान और नई वित्त नीतियां बनाई जा सकती हैं।

कृत्रिम बुद्धि के प्रयोग ने मनोरंजन के भी अनेक साधन उपलब्ध कराएं हैं । इनके द्वारा नए रोचक गेम्स, फिल्म एनिमेशन आदि क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हो रही हैं। भाषा भी आज बाधा नहीं रह गई। AI की मदद से चुटकियों में कोई भी भाषा समझी जा सकती है और सीखी जा सकती है।

रक्षा क्षेत्र, ट्रैफिक व्यवस्था नियंत्रण, मौसम पूर्वानुमान आदि अनेक क्षेत्रों में कृत्रिम बुद्धि का बुद्धिमत्ता पूर्ण प्रयोग कर लाभ लिया जा सकता है।

कृत्रिम बुद्धि यानि AI आंकड़ों के विश्वसनीय विश्लेषण के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण है। AI के द्वारा विशेषज्ञता का उपयोग किया जा सकता है जो कम समय में बड़े डेटा सेट्स को विश्लेषित करते हैं और नई जानकारी उत्पन्न करते हैं। इसके द्वारा स्वचालित संचार भी संभव हो रहा है, जैसे उपयोगकर्ता के अनुभव के आधार पर विज्ञापन दिखाना या उन्हें समाधान प्रदान करना। रोबोटिक्स क्षेत्र में भी AI उपयोगी साबित हो रहा है, जैसे कि स्वचालित गाड़ियों, ड्रोन, और रोबोट्स द्वारा अनेक कार्यों को संभाला जा सकता है।

कृत्रिम बुद्धि की सीमाएं:

हालांकि कृत्रिम बुद्धि के अनेक लाभ दिखते हैं लेकिन AI के भीतर भी कुछ सीमाएं हैं। कृत्रिम बुद्धि की एक बड़ी सीमा यह है कि AI सिर्फ आंकड़ों और डेटा पर आधारित होता है और यह विभिन्न समस्याओं के पीछे के मानसिक अनुभवों को समझने में कठिनाई हो सकता है। यह नैतिक मुद्दे भी उठा सकता है, क्योंकि इसमें व्यक्तिगत निर्णयों और नैतिक समस्याओं को समझने की क्षमता नहीं होती है। साथ ही, AI के उपयोग से गलत नतीजे भी आ सकते हैं।जिससे गलत फैसले लिए जा सकते हैं। कृत्रिम बुद्धि मानवीय संवेदना को ठीक तरह से समझ नहीं सकती इसी लिए यह किसी घटना को गलत तरीके से समझ कर गलत निर्णय दे सकती है।

कृत्रिम बुद्धि की हानियां

कृत्रिम बुद्धि के उपयोग में डेटा सुरक्षा भी एक महत्वपूर्ण चुनौती है, क्योंकि यदि AI सिस्टमों के डेटा का गलत इस्तेमाल हो जाए, तो यह बड़े नुकसान पैदा कर सकता है। साथ ही इसमें नैतिक मुद्दे, गलतियां, गलत आंकड़ों की समस्याएं शामिल हैं, क्योंकि यह सिर्फ आंकड़ों पर आधारित होता है और मानसिक अनुभवों को समझने में कठिनाई हो सकती है।

कृत्रिम बुद्धि के अधिक इस्तेमाल से अनेक लोगों के रोजगार पर भी असर पड़ेगा। अधिकतम कार्य मशीनों द्वारा सम्भव होने से मानवीय हस्तक्षेप कम होगा। रोजगार के अवसर कम हो जाएंगे। सामान्य जन रोजगार न होने से गरीबी और भुखमरी की ओर बढ़ सकता है। धन कुछ लोगों तक ही सीमित हो जाएगा।

कम समय में अधिक काम होने से लोग आलसी हो जाएंगे। मशीनों पर निर्भरता बढ़ने से स्वास्थ्य की हानि हो सकती है। कृत्रिम बुद्धि के उपयोग के बढ़ने के साथ ही मानवीय बुद्धि के विकास पर भी प्रभाव हो सकता हैं मौलिक विचारों की कमी हो जाएगी। अनेक योग्य और बुद्धिमान लोगों की प्रतिभा दबी और कुंठित हो जाएगी। मानसिक तनाव और विकारों के भी बढ़ने की संभावना है।

रक्षा क्षेत्रो में कृत्रिम बुद्धि के इस्तेमाल कई हानियां संभव है । डाटा लीक होने की संभावना के अतिरिक्त अनेक अन्य मानव घाती परिणाम भी AI द्वारा सम्भव है।

उपसंहार:

इन सभी उपयोगों, सीमाओं और हानियों को ध्यान में रखते हुए, हमें AI के विकास के साथ-साथ इसकी सीमाओं का भी विचार करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। विज्ञान, नैतिकता, और सामाजिक चरित्र के मानकों का पालन करते हुए AI का उपयोग समाज के लाभ के लिए किया जा सकता है। वर्तमान समय में इस महत्वपूर्ण खोज को नकारना और इसके महत्त्व को n समझना मूर्खता ही होगी । लेकिन यह जरूर ध्यान रखना होगा कि प्राणी मात्र के हित के लिए ही इस बहुउपयोगी संसाधन का उपयोग किया जाए,तभी संसार को सुखी किया जा सकता है । इसी अवसर के सुमित्रा नंदन पंत जी की कविता की “मानवता ही विश्व सत्य” कविता की यह पंक्तियां लिखना सार्थक होगा ।

फहराए ग्रह-उपग्रह में धरती का श्यामल अंचल,

सुख-संपद-संपन्न जगती में बरसे जीवन-मंगल !

One response to “कृत्रिम बुद्धि : लाभ और हानियां”

Leave a Reply

Trending

Discover more from HindiFlorets.com

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading