अपठित गद्यांश

प्रश्‍न 1: निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर उसके नीचे लिखे बहुवैकल्पिक प्रश्नों के उचित उत्तर दीजिए ।

एक गाँव में एक लड़का रहता था। उसका नाम संपत था। वह एक गडरिया था। वह गाँव के लोगों की भेड़-बकरी चराने जंगल ले जाया करता था। संपत बहुत शरारती था। एक दिन संपत ने झूठ -मूठ में ही शोर मचाया- “भेडिया आ गया, भेड़िया आ गया।“ गाँव के लोगों को डर हुआ कि भेड़िया हमारी भेड़-बकरियाँ खा जाएगा। वे सब काम छोड़ कर जंगल की ओर भागे। जब वे जंगल पहुँचे, संपत उन्हें देखकर जोर-जोर से हँसने लगा। यह देखकर गाँव के लोग बहुत गुस्सा हुए और उन्होंने संपत की पिटाई कर दी। “बुरे काम का बुरा नतीजा।”

(क)संपत कहाँ रहता था।?

(i)नगर में        (ii)   गाँव में           (iii)जंगल में    

(ख) संपत क्या काम करता था?        

(i)गडरिये का          (ii) खेती का           (iii) नाई का                                                                                                                                                          (ग)संपत जंगल क्यों गया था?

(i) घूमने          (ii) गाय चराने         (iii) भेड़-बकरी चराने          
(घ)जंगल में संपत ने क्या शरारत की?                     

(i) जंगल को नुकसान पहुँचाया। (ii) पेड़ में चढ़ गया।   (iii)’भेड़िया आ गया” चिल्लाया   

(ङ)लोगों ने गुस्सा होकर क्या किया?  

(i) संपत को काम से निकाल दिया। (ii) संपत की पिटाई कर दी। (iii) अपनी भेड़-बकरी वापस ले गए।


प्रश्‍न 2: निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर उसके नीचे लिखे बहुवैकल्पिक प्रश्नों के उचित उत्तर दीजिए ।

एक राजा था। उसके दरबार में दूर-दूर से लोग आते थे। वे राजा को कुछ न  कुछ उपहार देते थे। एक बार एक व्यापारी राजा से मिलने आया। व्यापारी ने राजा को दो तोते उपहार में दिए। राजा ने दोनों तोते अलग-अलग पिंजड़े में रखवा दिए। पहले राजा एक तोते के पास गया। राजा के आते ही तोते ने पिंजड़े में रखवाने के लिए गाली देनी शुरु की। यह देखकर राजा नाराज हो गया। उसने तोते को मारने का आदेश दिया। फ़िर राजा दूसरे तोते के पास गया। दूसरे तोते ने राजा की तारीफ़ में एक गीत सुनाया। राजा बहुत खुश हुआ। उसने तोते को खुले आकाश में छोड़ने का आदेश दिया। इस से पता चलता है कि हमें दूसरों से मीठे बोल ही बोलने चाहिए।  

 (क)दूर-दूर से लोग कहाँ आते थे?

     (i)राजा के दरबार में    (ii) तोते के पास     (iii)व्यापारी से मिलने  

(ख) व्यापारी ने राजा को क्या दिया?  

     (i) दो हीरे             (ii) दो घोड़े         (iii) दो तोते

(ग) राजा ने तोते कहाँ रखवाए ?

    (i)महल में      (ii) पिंजड़े में        (iii)बगीचे में

(घ) राजा ने दूसरे तोते को क्यों छोड़ दिया ?

(i)उसने राजा को गाली दी ।             

(ii) उसने राजा को उपहार दिया ।             

(iii) उसने राजा की तारीफ़ में गाना गाया।

(ङ) हमें कैसे बोल बोलने चाहिए ?

(i) मीठे         (ii)खट्टे       (iii) कड़वे  

प्रश्‍न 3: निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर उसके नीचे लिखे बहुवैकल्पिक प्रश्नों के उचित उत्तर दीजिए ।  

प्राचीन  काल में जनक महाराज विदिशा में राज्य करते थे | मिथिला विदिशा की राजधानी  थी | मिथिला नगरी में राजमहल के आस-पास कोई एक हजार संन्यासियों की पर्णकुटियाँ थी | मिथिला के सिंहासन पर बैठने पर भी महाराज जनक को फकीरी का शौक था| कहा जाता है कि महाराज जनक ज्ञानी थे | वे इस प्रकार राज-काज चलाते थे, मानो स्वयं परमात्मा के विनयशील सेवक है | सुबह से सायं तक सारे राज्य का प्रबंध करते, शत्रुओं का पता करते, अपराधी को दण्ड देते, लोक-कल्याण के उपाय करते और इतना सब कुछ करने पर भी वे किसी सांसारिक कार्य में  लिप्त नहीं होते थे | इसलिए लोग राजा जनक को विदेह कहते थे|

(क)राजा जनक कहाँ के राजा थे ?     

(i)कर्नाटक       (ii)   विदिशा          (iii) मैसूर   

(ख) विदिशा की राजधानी कहाँ थी ?        

(i)दिल्ली        (ii)मिथिला        (iii)चैन्नई                                                                                         

(ग) जनक कैसे राजा थे?

(i)  ज्ञानी          (ii)विनयशील          (iii) दोनों

(घ)राजमहल के आस-पास किसकी कुटियाँ थीं  ?                     

(i)सैनिकों की      (ii)संन्यासियों की      (iii)मंत्रियों की  

(ङ)लोग राजा जनक को विदेह कहते थे क्योंकि-  

 (i) वे किसी सांसारिक कार्य में  लिप्त नहीं होते थे |

(ii)उनके पास देह नहीं थी।             

(iii) वे विदिशा के राजा थे।  
प्रश्‍न 4: निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर उसके नीचे लिखे बहुवैकल्पिक प्रश्नों के उचित उत्तर दीजिए ।

 संसार भर में सबसे ऊँचा पर्वत हिमालय है । इसका सबसे ऊँचा शिखर माउंट एवरेस्ट के नाम से प्रसिद्ध है। इसका प्राचीन नाम गौरीशंकर है। ऐसा माना जाता है कि यहाँ भगवान महादेव और पार्वती का निवास था। नेपाल में इसे सागरमाथा के नाम से भी जाना जाता है। बाद में इसका नाम कर्नल एवरेस्ट के नाम पर माउंट एवरेस्ट रख दिया गया क्योंकि उन्होंने सबसे पहले पर्वत के शिखर पर चढ़ने का प्रयास किया था । सबसे पहले एडमंड हिलेरी और शेरपा तेनजिंग ने इस पर्वत के शिखर पर पहुँचने में सफ़लता पाई।

 (क) हिमालय के सबसे ऊँचे शिखर का नाम  है ?

     (i)हिमालय       (ii) माउंट एवरेस्ट          (iii) कंचनजंघा

(ख) एवरेस्ट का प्राचीन नाम है –

     (i)गौरीशंकर            (ii)राधाकृष्ण         (iii) सागरमाथा

(ग) नेपाल में माउंट एवरेस्ट को किस नाम से जाना जाता है ?

    (i)गौरीशंकर     (ii)सागरमाथा        (iii) इनमें से कोई नहीं

(घ) कर्नल एवरेस्ट के नाम पर माउंट एवरेस्ट क्यों रख दिया गया?

(i)उन्होंने सबसे पहले इस पर चढ़ने की कोशिश की ।             

(ii) उन्होंने सबसे पहले इस पर चढ़ने में सफ़लता पाई ।             

(iii) क्योंकि वे एक कर्नल थे ।             

(ङ) माउंट एवरेस्ट के शिखर पर सबसे पहले पहुँचने वाले  व्यक्ति थे

(i)कर्नल एवरेस्ट  (ii)एडमंड हिलेरी और शेरपा तेनजिंग  (iii)इनमें से कोई नहीं

5.निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए प्रश्नों के उत्तर लिखिए ।
संत कबीर ने ठीक ही कहा था ‘काल करे सो आज कर, आज करे सो अब” क्योंकि समय किसी
की प्रतीक्षा नहीं करता। जो व्यक्ति आज का  काम बाद के लिये टाल देता है, वह बाद में
पछताता ही रह जाता है। बुद्धिमान व्यक्ति समय का मूल्य जानते हैं। वे अपने सभी कार्य समय
पर करते हैं और सफलता की सीढ़ियाँ चढ़ते जाते है। आलसी और मूर्ख व्यक्ति कल की प्रतीक्षा
करते रहते हैं, पर उनका कल कभी नहीं आता। समय मुट्ठी में बन्द रेत की तरह होता है. जिसे
जितना पकडो उतना ही हाथ से फिसलता चला जाता है। समय की परवाह न करने वाले
विद्यार्थी भी बाद में पछताते हैं। अतः समय का सदुपयोग करना चाहिये।
(क). समय किसकी प्रतीक्षा करता है
(i) व्यक्ति की (ii) अवसर की (iii) छात्र की (iv) किसी की नहीं
(ख). कल की प्रतीक्षा कौन करते है?
(i) आलसी  (ii) बुद्धिमान (iii) विद्यार्थी (iv)  सभी (ग) “मूर्ख” शब्द का विलोम लिखे-
(i) साहसी। (ii) बलवान (iii) बुद्धिमान (iv) आलसी
(घ). समय की परवाह न करने वाले बाद में__…….है|
(i) खुश रहते (ii) पछताते (iii)भ्रम में रहते (iv) सोते
(). इस अनुच्छेद के लिए उचित शीर्षक है –
(i) समय का सदुपयोग (ii) मूर्ख व्यक्ति (iii) मुट्ठी में बन्द रेत (iv) सफलता की सीढ

6.निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए प्रश्नों के उत्तर लिखिए ।
एक चिड़िया थी। उसने एक छोटी-सी पोटली बना ली । जब उसके साथ कुछ भी बुरा होता था
तो वह एक छोटा-सा पत्थर उस पोटली में डाल देती थी । कुछ ही दिनों में उसकी पोटली बहुत
भारी हो गयी। इस कारण वह चिड़िया उड़ नही पा रही थी । कुछ और दिन बीते। पोटली भारी
होती चली गई । चिड़िया का चलना- फिरना भी मुश्किल हो गया । इसी प्रकार यदि हम भी
पुरानी अप्रिय बातों को न भुलाएँ तो भविष्य के पथ पर अग्रसर नहीं होंगे। जीवन में प्रगति
करने के लिए हमें भूतकाल के बुरे अनुभवों को भुलाकर आगे बढ़ना होगा। तभी हम वर्तमान का
आंनद ले सकते हैं ।

(क)चिड़िया पोटली में क्या डाल देती थी ?
(i)रेत (ii)पत्थर (iii)पत्‍ते (iv) पंख

(ख)चिड़िया उड़ क्‍यों नहीं पा रही थी ?
(i)चिड़िया बीमार थी (ii)उसे उड़ना नहीं आता था (iii)उसकी पोटली भारी हो गई थी (iv) उसकी पोटली हलकी हो गई थी

(ग)कुछ और दिन बीतने पर क्या हुआ ?

(i)चिड़िया उड़ने लगी (ii) चिड़िया का चलना-फिरना बंद हो गया। (iii)पोटली हलकी हो गई (iv) इनमें से कुछ नहीं

(घ )इस गदयांश से हमें क्‍या शिक्षा मिलती है ?
(i) बुरे अनुभवों को भुला देना चाहिए ।
(ii) बुरे अनुभवों को याद रखना चाहिए ।
(iii) पोटली नहीं बनानी चाहिए ।
(iv) पोटली बना लेनी चाहिए ।

(). भूतकाल ’ का विलोम शब्द लिखो –
(i)भविष्य (ii)पुराना (iii)बीता हुआ (iv) बुरी आत्मा

7.निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए प्रश्नों के उत्तर लिखिए ।

नंदन वन में बहुत गरमी थी। सब पशु-पक्षी गरमी से परेशान थे। गरमी के अलावा उनकी परेशानी का एक और कारण था। जंगल का एक मात्र तालाब भी सूख चुका था। इसी कारण पीने का पानी भी नहीं मिल रहा था। जंगल के पशु-पक्षियों ने एक सभा बुलाई और पानी की समस्या पर विचार करने लगे। हाथी ने कहा,” जंगल में पानी न रहेगा तो हम लोगों का जीवित रहना मुश्किल हो जाएगा। हमें शीघ्र इस समस्या से छुटकारा पाना होगा। “ यह सुनकर भेड़िया गुस्से में बोला, “ हाथी जंगल के सबसे बड़े प्राणी हैं , वे ज्यादा पानी पीते हैं , इतना ही नहीं , वे बहुत सारा पानी बरबाद कर देते हैं । सबसे पहले तो हमें इन हाथियों से छुटकारा पाना चाहिए। भेड़िए की बात से सहमत हो कर कुछ जानवर हाथियों को जंगल से चले जाने को कहने लगे।

1.नंदन वन के पशु-पक्षी क्यों परेशान थे?

(अ) सरदी से               (ब) गरमी से              (स) बारिश से

2.नंदन वन में पीने का पानी क्यों नहीं मिल रहा था ?

(अ) तालाब सूख जाने से   (ब)हाथियों के पानी पीने से           (स) भेडिये के  कारण

3.भेड़िये ने पानी की समस्या होने का जिम्मेदार किसे बताया ?

(अ) गरमी को              (ब) तालाब  सूखने को            (स) हाथियों को

4. जंगल के सबसे बड़े प्राणी कौन थे?

(अ) शेर                   (ब)भेड़िया                            (स) हाथी

5.पशु-पक्षियों ने  सभा किस लिए बुलाई ?

(अ) पानी की समस्या पर विचार करने के लिए।   

(ब)नया तालाब बनाने के लिए ।  

(स) हाथियों को दोष देने के लिए ।

One response to “अपठित गद्यांश”

  1. […] वाले अपठित गद्यांश// Hindi Unseen passage with Reasoning Questionsअपठित गद्यांशअपठित गद्यांश कक्षा […]

Leave a Reply

Trending

Discover more from HindiFlorets.com

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading