अ से अः तक का स्वर-गीत //A seAh tak ka Geet// Easy way to learn Hindi Vowels by Song
बच्चों को हिंदी के स्वर सिखाना टेढी खीर होता है किंतु खेल-खेल में ही बच्चों को हिंदी के स्वर सीखाए जा सकते हैं। प्रायः सभी भाषाओं में अक्षरों को सिखाने के गीतों का प्रयोग किया जाता है। गीत गाते हुए बच्चे आसानी से बिना प्रयास के ही सीख सकते हैं। यहाँ पर हिंदी की स्वर माला सिखाने के लिए अ से अः तक के लिए एक सरल स्वर-गीत माला लिखी गई है। इन्हें गाते हुए यदि बच्चों को हिंदी स्वरों के चिह्नों से परिचित कराया जाए तो बच्चे आसानी से स्वरों को पहचानने लगेंगे।

अ अमरूद बैठी खाए चिड़ियाँ
आ आम पका है खालो भैया
इ इमली लटकी है डाली पर
ई ईख लदी जाती गाड़ी पर
उ उल्लू उउउ.. करता है
ऊ ऊख बड़ा मीठा लगता है
ऋ ऋषि नदी नहाता है
ए एक्का पर हम सब चढ़ते हैं
ऐ ऐनक नाक चढ़ाती माई
ओ ओखली बनी काठ की भाई
औ औरत ने यह पोथी पाई।
अं अंडा कितना चिकना होता।
अः अः मुझसे अब पढ़ा न जाता।
उम्मीद यह यह स्वर-गीत माला सभी को पसंद आएगी। इस माला में हिंदी के सभी स्वर आ जाते हैं इसमें बच्चों की परिचित वस्तुओं का इस्तेमाल किया गया है जिससे बच्चे स्वरों को आसानी से याद तो कर ही पायेंगे साथ ही उस स्वर से संबद्ध हो पायेंगे। ये गाने मैं आसान है ;इसलिए बच्चे उसे बार-बार दोहराना पसंद करेंगे। बच्चों के तोतले मुँह से इस स्वर माला का आनंद लेना एक अनोखा अनुभव होगा।



Leave a Reply