1.आसमान टूट पड़ना – बहुत बड़ी मुसीबत पड़ना –
वाक्य प्रयोग – मोहन के पिता की मृत्यु से तो उसके परिवार पर आसमान ही टूट पड़ा ।
2.आसमान पर चढ़ना– बहुत अधिक अभिमान करना –
वाक्य प्रयोग– थोड़ी सी सफ़लता से ही रघुवीर का दिमाग आसमान पर चढ़ गया ।
3.आसमान सिर पर उठा लेना – बहुत अधिक शोर करना
वाक्य प्रयोग- बच्चे का खिलौना टूटते ही उसने आसमान सिर पर उठा लिया।
4.आकाश में उड़ना–( बहुत अधिक खुश होना )
वाक्य प्रयोग – सरकारी नौकरी पाने पर मदन का दिमाग आकाश में उड़ने लगा।
5.आकाश–पाताल एक करना–(कठिन परिश्रम करना)
वाक्य प्रयोग —मैंने सरकारी नौकरी पाने के लिए आकाश–पाताल एक कर दिया था ।
6.आकाश–कुसुम होना–(दुर्लभ होना)
वाक्य प्रयोग — किसी सामान्य व्यक्ति के लिए प्रधान मंत्री से मिलना आकाश–कुसुम ही होता है।
7आकाश–कुसुम तोड़ना– (कठिन कार्य )
वाक्य प्रयोग – इनपरिस्थिति में रहते हुए आई एस. की परीक्षा पास करना आकाश कुसुम तोड़ने के समान है ।
8.आकाश से बातें करना–(काफी ऊँचा होना)
वाक्य प्रयोग – आजकल सभी शहरों में आकाश से बातें करती इमारतें बन गई हैं।9.आकाश के तारे तोड़ना – असंभव कार्य करना
वाक्य प्रयोग –युवक ने अपनी प्रेमिका से कहा कि तुम्हारे लिए तो मैं आकाश के तारे भी तोड़ सकता हूँ।
10.आकाश के तारे गिनना – नींद न आना- वाक्य प्रयोग –जब से मदन की नौकरी छूट गई , तब से चिंता के कारण वह आकाश के तारे गिन रहा है ।



Leave a Reply