आकाश के तारे तोड़ना – असंभव कार्य करना युवक ने अपनी प्रेमिका से कहा कि तुम्हारे लिए तो मैं आकाश के तारे भी तोड़ सकता हूँ।
आकाश के तारे गिनना – नींद न आना- जब से मदन की नौकरी छूट गई , तब से चिंता के कारण वह आकाश के तारे गिन रहा है ।
आकाश -पाताल का अंतर बहुत अधिक अंतर होना वैसे तो मीना और सीमा सगी बहनें हैं किंतु उनमें आकाश पाताल का अंतर है ।
आकाश- पाताल एक कर देना – बहुत अधिक मेहनत करना राहुल ने परीक्षा में प्रथम आने के लिए आकाश- पाताल एक कर दिया।
आग में घी डालना – गुस्से को भड़काना माँ ईशा से पहले ही नाराज़ थी उस पर अध्यापिका ने उसके काम पूरा न करने की बात कह कर आग में घी डाल दिया।
आग से खेलना — खतरा मोल लेना – इस तरह अवैध काम कर तुम आग से खेल रहे हो।
आग लगाना – उपद्रव करना /शांति भंग करना अपने घर तो सम्हलता नहीं , दूसरों के घर आग लगाने में क्यों तुले हो।
आग- बबूला होना- बहुत अधिक क्रोधित होना परीक्षा में अंक कम आने पर रोहित के पिता आग- बबूला हो गए।
आटे दाल का भाव मालूम होना– असलियत का पता चलना/ कष्ट का अनुभव होना अभी तो पिता जी की कमाई पर मज़े कर रहे हो। जब खुद कमाओगे तो आटे दाल का भाव मालूम होगा
आठ आठ आँसू रोना– बहुत अधिक पश्चाताप होना वैसे तो मोहन की बहिन का व्यवहार मोहन के लिए अच्छा न था किंतु उसके घर छोड़ कर चले जाने पर वह आठ आठ आँसू रोई ।
आसन डोलना– विचलित होना – ऋषि विश्वामित्र की तपस्या देख देवराज इन्द्र का आसन डोल उठा |
आस्तीन का साँप – कपटी मित्र – मैंने शरद पर इतना भरोसा किया किंतु वह आस्तीन का साँप निकला ।
आसमान टूट पड़ना – बहुत बड़ी मुसीबत पड़ना -मदन के पिता की मृत्यु से तो उसके परिवार पर आसमान ही टूट पड़ा ।
आसमान पर चढ़ना– बहुत अधिक अभिमान करना – थोड़ी सी सफ़लता से ही रघुवीर का दिमाग आसमान पर चढ़ गया ।
आसमान सिर पर उठा लेना – बहुत अधिक शोर करना बच्चे का खिलौना टूटते ही उसने आसमान सिर पर उठा लिया।
आड़े हाथों लेना- कठोरता से पेश आना / अवसर पा कर भला-बुरा कहना – बेटे के देर से घर आने पर पिताजी ने उसे आड़े हाथों लिया ।
आपे से बाहर होना – नियंत्रण से बाहर होना / गुस्से पर काबू न कर पाना – ससुराल में अपनी बहिन पर अत्याचार होते देख मोहन अपने आपे से बाहर हो गया और उसने पुलिस में रपट लिखा दी ।
आँख का तारा होना — बहुत प्यारा होना — हर बच्चा अपने माता-पिता की आँख का तारा होता है ।
आँखों का काँटा होना — शत्रु होना – भले ही तुम अपने सौतेले भाई को कितना भी प्यार करो वह तो तुम्हें सदा अपनी आँखों का काँ टा ही मानता है ।
आँखे खुलना -सच्चाई का पता लगना – परीक्षा में असफ़ल होने के बाद ही मदन की आँखें खुली ।
आँच ना आने देना – जरा भी कष्ट ना होने देना- चाहे मुझ पर कितनी भी मुसीबत आए किंतु मैं अपनी बहन पर आँच न आने दुँगा ।
आँखे चार होना – प्रेम होना/ आमने सामने होना- 1.आरती से आँखें चार होते ही रमेश उसका दीवाना हो गया। 2.जंगल में शेरनी से आँखें चार होते ही मेरी हालत खराब हो गई ।
आँखो में खून उतरना – अत्यधिक क्रोधित होना अपने दुश्मन को अपनी बहिन से ही प्रेम लड़ाते देख आकाश की आँखों में खून उतर आया ।
आँखो में गिनना -किसी चीज की उत्कृष्ट लालसा होना सामने अच्छी पोशाक देख सरला उसका मूल्य आँखों मे ही गिनने लगी ।
आँखे फ़ेर लेना – उदासीन होना सड़क पर पड़े घायल आदमी को देख राहगीरों ने आँखें फ़ेर ली ।
आँखे तरसना – देखने के लिए लालायित होना- विदेश गए हुए सुशील को देखने के लिए उसकी माँ की आँखें तरस गईं हैं ।
आँख नीची होना – लज्जित होना – राघव के चोरी करने के अपराध में पकड़े जाने के कारण उसके माता-पिता की आँखें सबके सामने नीची हो गई ।
आँख मारना – इशारा करना पत्नी के सामने ही आँखें मार- मार कर लेखक ने अपने दोस्त से पुरानी प्रेमिकाओं का भी जिक्र कर लिया ।
आँखें बिछाना – बहुत अधिक सम्मान करना जनसभा में अमिताभ बच्चन के आने पर लोगों ने आँखें बिछा दी ।
आँखों में धूल झोंकना – धोखा देना चोर पुलिस की आँखों में धूल झोंक कर भाग निकले ।
आँसू पीकर रह जाना – अति शॊक में चुप रह जाना / दुःख को प्रदर्शित न करना बेटे का इलाज करा पाने में असमर्थ पिता आँसू पीकर रह गए।
आकाश कुसुम तोड़ना – असंभव काम करना – कुएँ के अंदर रहते हुए साँप को मारना मेरे लिए आकाश कुसुम तोड़ने के समान था ।



Leave a Reply