इंद्र की परी होना – बहुत सुँदर स्त्री होना – रमेश की बहिन तो बस इंद्र की परी है । उस्के जैसा कोई नहीं ।
इज्जत उतारना – अपमानित करना- अमर सिंह इतना बुरा आदमी है कि उसने सिर्फ़ दो हज़ार रुपए के लिए भरी सभा में अपने ही मित्र की इज्जत उतार दी ।
इज्जत मिट्टी में मिलाना – सम्मान नष्ट करना – पिता ने बेटे को डाँटते हुए कहा कि तुम्हारी लड़ाई – झगड़े की आदत के कारण हमारे परिवार की इज्ज़त मिट्टी में मिल गई है।
इधर की उधर करना -चुगली करना — मनीषा के सामने कोई राज की बात मत बोल देना , उसे इधर की उधर करने की आदत है ।
इधर- उधर की करना -टाल मटोल करना – दो साल हो गए ,रमेश ने मेरा कर्ज़ नहीं चुकता किया । जब भी पैसों के बारे में पूछों , इधर- उधर की करता रहता है ।
इस हाथ देना , उस हाथ लेना -हिसाब किताब साफ़ रखना – मैं तो व्यापार में उधारी करता ही नहीं । अपना तो इस हाथ देने उस हाथ लेने का उसूल है ।
इधर-उधर की हाँकना – बेकार की बातें करना या गप्प मारना- दिन भर इधर -उधर की हाँकते रहते हो , इतना पढ़ाई में ध्यान लगाते तो टॉप आ जाते ।
इशारे पर नाचना – वश मे होना / नियंत्रण में होना – आजकल तो राजेश अपने बॉस के इशारों मे नाच रहा है ।
ईंट से ईंट बजाना- पूरी तरह से नष्ट करना- युद्ध में भारतीय सैनिकों ने दुश्मन की ईंट से ईंट बजा दी ।
ईंट का जवाब पत्थर से देना- मुँह तोड़ जवाब देना , कड़ा बदला लेना- जब अचानक पाकिस्तानी सेना ने भारत पर गोलाबारी शुरू कर दी तो भारतीय सेना ने भी ईंट का जवाब पत्थर से दिया।
ईद का चाँद होना – बहुत दिनों बाद दिखाई न देना – रोहन ने अपने मित्र से कहा कि भाई तुम तो ईद का चाँद हो गए हो। कहाँथे अब तक ?
ईमान बेचना– बेईमान होना- जीवन में मेरे भी कुछ उसूल हैं । चाहें कुछ भी हो जाए, ईमान बेच कर जीवन नहीं बिताना हैं ।
ईंट-ईंट बिक जाना – दिवालिया हो जाना/ सब धन नष्ट होना – रमेश को व्यापार में ऐसा नुकसान हुआ कि उसके घर की ईंट- ईंट बिक गई ।



Leave a Reply