स्वतंत्रता दिवस नजदीक ही है । यह आजादी की 75वीं वर्षगांठ है ।लेकिन कोरोना की बीमारी के कारण पारंपरिक तरीके से स्वतंत्रता दिवस मनाया जाना संभव नहीं है । इसका कारण यह है कि एक तो अधिकतर राज्यों के विद्यालय बंद हैं और दूसरे ऐसे अवसर पर जब कोरोना की तीसरी लहर आने की उम्मीद जताई जा रही है तो ऐसे में कोई भी भीड़ _भाड़ की जगह जा कर खतरा मोल नहीं लेना चाहता।

Photo by Still Pixels on Pexels.com

ऐसे हालातों में, लोगों के सामने, विशेषकर विद्यालयों के सामने यह समस्या है कि स्वतंत्रता दिवस का समारोह किस प्रकार मनाया जाए?

तो मित्रों, यहां दिए गए हैं छः सरल और व्यवहारिक उपाय , जिनसे बिना घर से बाहर निकले ही आप उत्साह पूर्वक पंद्रह अगस्त का समारोह आयोजित कर सकते हैं ।

झण्डारोहण का ऑनलाइन प्रदर्शन : विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षक मिल कर विद्यालय में झण्डा रोहण करें। छात्र,छात्राएं और उनके परिवार को ऑनलाइन निमंत्रित किया जाए। सभी मिल कर एक साथ राष्ट्रगान गायन करें। इस अवसर पर कुछ विद्यार्थी देशभक्ति गीत संगीत आदि का भी प्रदर्शन कर सकते हैं। यह बहुत आसान तरीका है और छठी कक्षा के ऊपर के विद्यार्थियों के लिए बहुत ही उपयुक्त है।

2. पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन: विद्यालय की ओर से छात्र छात्राओं को देशभक्ति और स्वतन्त्रता दिवस पर आधारित विभिन्न थीम दी जाएं और वे उस पर अपने अपने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुत करें । पंद्रह अगस्त के दिन सभी को एक साथ मीटिंग पर आमंत्रित कर प्रदर्शित किया जाएं । यह तरीका बच्चों को कुछ नया अनुभव देगा और स्वयं खोज कर अपने देश के बारे मे जानने की जिज्ञासा को बढ़ाएगा। यह तरीका हालांकि उत्तम है किंतु यह भी छठवीं से बड़ी कक्षाओं के लिए ही उपयुक्त है। इस से छोटे बच्चों को यह काम देना उचित नहीं है ।

तिरंगा सलाद

3. तिरंगा सलाद, केक और सैंडविच: छात्रों को भारत के झंडे के तीन रंगों के रंग के सलाद , केक और सैंडविच आदि बनाने को कहा जाए। स्वतंत्रता दिवस के दिन सभी बच्चे अपने अपने घर पर ही इन्हें सजा कर ऑनलाइन प्रदर्शित कर सकते हैं । इस काम में बच्चों के माता पिता भी सहयोग कर सकते हैं । यह तरीका छोटे बच्चों के लिए बहुत ही मनोरंजक हैं और वह इसे मजे लेते हुए करते हैं । इस कार्य को माता_पिता की देखरेख में ही करना होगाा।

Photo by Rohan Dalal on Pexels.com

4. तिरंगे झंडे तैयार करना: सभी छात्रों को तिरंगे झंडे तैयार करने को कहा जाए। पंद्रह अगस्त के दिन सभी बच्चे अपने अपने झंडे अध्यापिका के सामने ही बनाएं । कोई देशभक्ति का गीत चलाकर उस समय सभी बच्चे अपने अपने झंडे हिलाएंगे। यह तरीका किंडर गार्डन और प्रायमरी के छात्रों के लिए उपयुक्त है।

तिरंगी आर्ट एंड क्राफ्ट गैलरी

5. तिरंगे आर्ट एंड क्राफ्ट गैलरी: इस कार्य में आर्ट एंड क्राफ्ट अध्यापकों की विशेष भूमिका रहेगी । सभी श्रेणी के बच्चे इसे अपने आयु वर्ग के अनुसार विभिन्न तरह के तिरंगे आर्ट एंड क्राफ्ट बनाएंगे और और इसे विद्यालय की वेबसाइट पर आर्ट गैलरी के रुप में भी प्रदर्शित किया जा सकता है ।

6.आजादी का अमृत महोत्सव(EKAM): भारत सरकार की प्रेरणा से वर्तमान स्थिति को देखते हुए विशाल स्तर पर ऑनलाइन राष्ट्रगान गायन की योजना बनाई गई है। इसमें समस्त भारत वासी भाग लें सकते हैं। एकम http://rashtragaan.in. में भाग लेने के लिए आप स्वयं का या अपने परिवार अथवा मित्रों के साथ मिल कर राष्ट्र गान गाते हुए वीडियो बनाएं और आजादी का अमृत महोत्सव की वेबसाइट http://rashtragaan.in. पर भेज दें।

प्रतिभागियों के वीडियो https://forms.gle/DNPMKJQCqxXqN9Qs7 पर अपलोड किए जाएंगे।

वीडियो भेजने की अंतिम तिथि 14अगस्त है । अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रगान गाते हुए वीडियो http://rashtragaan.in. पर भेज कर सरकार के इस कार्यक्रम को सफल बनाएं । जिससे आने वाली पीढ़ी में भी देश भक्ति की भावना प्रबल हो ।

उम्मीद है कि आपको यह उपाय पसंद आए होंगे और इनमें से कुछ आप उपयोग में भी ला सकते हैं।

4 responses to “ऑनलाइन स्वतंत्रता दिवस मनाने के छः तरीके”

  1. This is great,very creative and helpful.😊

    1. Thanks Tarun

  2. Very nice Inititative 👍👍 best wishes

    1. Thanks Pramod

Leave a Reply

Trending

Discover more from HindiFlorets.com

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading