पत्नी भुलक्कड़
और पति समझदार
अकसर पत्नी भूल जाती
किराने के जरूरी सामान।
एन वक्त जब होती जरुरत
याद आता कि
फलां चीज तो है किचेन से गायब।
रोज़ रोज़ की समस्या का
पति ने निदान निकाला।
पत्नी के हाथ एक डायरी थमाया।
तब से खेल यह चल निकला
पत्नी लिख देती चाहिए होता जो कुछ
अगले दिन उस सामान को सामने पाती
नए सामान की सूची बनाती।
पत्नी को इसमें बड़ा मजा आने लगा
सोचा जो चाहती हूं लिखती हुं
फिर उसी वस्तु को सामने पाती हूं!
यह डायरी है कि कल्प वृक्ष!
चलो, आज पता लगाती हूं।
तुरंत लिख दिया चार रेशमी साड़ियां।
लिख कर भुलक्कड़ भूल गई।
लेकिन चार साड़ियां शाम को प्रकट भई।
पत्नी बोलीं क्या कुछ निकली है लाटरी।
या हिल गई तुम्हारी कोई बैटरी।
फिर तुरंत डायरी की याद आई।
पति की गलबहियां डाले झूल गई।
बोली “तुम तो हो मेरे सेंटा क्लॉज।”
पति मुस्कराया
कहा तुम भी मेरी जादू की झप्पी।
💕💕💕
स्वरचित कुसुम लता जोशी

Leave a Reply

Trending