जानिए किन अवसरों में गणेश जी को अवश्य याद करें

हिंदू आस्था के अनुसार , गणेश जी समस्त विघ्‍नों का नाश करते हैं । उनके नाम के स्मरण मात्र से सभी सङ्कट दूर होते हैं और अवरोध हट जाते हैं । भगवान गणेश के स्मरण मात्र से मनुष्य सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होती है । प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में प्रगति करना चाहता है । सफलता कौन नहीं चाहता? पर मुश्किल यह है कि लोगों को यह सरल सा उपाय ही नहीं मालूम कि मात्र गणपति के नाम स्मरण से मार्ग की बाधाएँ हट जाएंगी और सफलता के द्‍वार खुलेंगें ।

वैसे तो हर कार्य से पहले गजानन का नाम स्मरण करना ही चाहिए । परंतु कुछ अवसरों पर तो उमासुत गणपति का स्मरण अवश्य ही करना चाहिए । तो जानते हैं कि किन अवसरों पर गौरीपुत्र का नाम अवश्य ही लेना चाहिए ।

शास्त्रानुसार —

विद्‍यारम्भे विवाहे च प्रवेशे निर्गमे तथा ।

संग्रामे सङ्कटे चैव विघ्‍नस्तस्य न जायते ॥

शास्त्रानुसार , विद्‍यारंभ से पहले , विवाह , गृहप्रवेश , कहीं जाने से पहले (यात्रा से ) , युद्ध और कोई सङ्क‍ट आने पर जो गणपति के नाम स्मरण करते हैं , उसे विघ्‍न नहीं होते ।

One response to “जानिए किन अवसरों में गणेश जी को अवश्य याद करें”

Leave a Reply

Trending

Discover more from HindiFlorets.com

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading