नीचे दिए गए प्रश्नों में पदबंध के प्रकार पहचानिए-
प्रश्न 1 –अयोध्या के राजा दशरथ के चार पुत्र थे।
(i) क्रिया पदबंध (ii) सर्वनाम पदबंध
(iii) विशेषण पदबंध (iv) संज्ञा पदबंध
प्रश्न 2 – स्वादिष्ट मिठाइयाँ बनाने वाला हलवाई आ गया है ।
(i) संज्ञा पदबंध (ii) विशेषण पदबंध
(iii) सर्वनाम पदबंध (iv) क्रिया पदब
प्रश्न 3 – अक्लमंदी दिखते हुए आपने बालक को गिरने से बचा लिया।
(i) विशेषण पदबंध (ii) क्रिया पदबंध
(iii) संज्ञा पदबंध (iv) सर्वनाम पदबंध
प्रश्न 4 – पीपल के पेड़ की घनी छाँव में वह आराम से सोया था।
(i) क्रिया पदबंध (ii) सर्वनाम पदबंध
(iii) विशेषण पदबंध (iv) संज्ञा पदबंध.
प्रश्न 5 –दो मजबूत कदकाठी के लोग पत्थर को रास्ते से हटाने लगे।
(i) विशेषण पदबंध (ii) क्रिया पदबंध
(iii) संज्ञा पदबंध (iv) सर्वनाम पदबंध
प्रश्न 6) मोहन का पुत्र अत्यंत सुंदर, और आज्ञाकारी है।
(i) विशेषण पदबंध (ii) संज्ञा पदबंध
(iii) सर्वनाम पदबंध (iv) क्रिया पदबंध
प्रश्न 7) दंगा करने वालों में से कुछ को पुलिस ने पकड़ लिया ।
(i) क्रिया पदबंध (ii) सर्वनाम पदबंध
(iii) विशेषण पदबंध (iv) संज्ञा पदबंध
प्रश्न 8) उस छत के कोने में बैठा हुआ व्यक्ति पागल है।
(i) क्रिया पदबंध (ii) सर्वनाम पदबंध
(iii) विशेषण पदबंध (iv) संज्ञा पदबंध
प्रश्न 9) वह विद्यालय से निकल कर घर की ओर चला गया होगा।
(i) विशेषण पदबंध (ii) क्रिया पदबंध
(iii) संज्ञा पदबंध (iv) सर्वनाम पदबंध
प्रश्न 10) भाग्य का मारा वह दर-दर ठोकरें खा रहा था।
(i) क्रियाविशेषण पदबंध (ii) संज्ञा पदबंध
(iii) सर्वनाम पदबंध (iv) विशेषण पदबंध
उत्तर कुंजिका :
| 1.( iv) संज्ञा पदबंध | 6.(i) विशेषण पदबंध |
| 2.(ii) विशेषण पदबंध | 7. (ii) सर्वनाम पदबंध |
| 3.(iv) सर्वनाम पदबंध | 8.(iii) विशेषण पदबंध |
| 4.(iii) विशेषण पदबंध | 9.(ii) क्रिया पदबंध |
| 5.(iii) संज्ञा पदबंध | 10.(iii) सर्वनाम पदबंध |



Leave a Reply