उत्तर:

परीक्षा भवन
क.ख.ग. नगर
बेंगलुरु, कर्नाटक -5600XX

दिनांक -XX/08/20XX

सेवा में
श्रीमान प्रधानाचार्य जी,
उच्च माध्यमिक विद्यालय,
क.ख.ग. नगर
बेंगलुरु, कर्नाटक -5600XX

विषय – छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए प्रार्थना पत्र

मान्यवर,
सविनय निवेदन इस प्रकार है कि मैं 10वीं कक्षा का छात्र हूं। मैं सदा विद्यालय में अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण होता रहा हूं। पिछले कई वर्षों से मैं लगातार प्रथम आ रहा हूं। इसके अलावा मैं भाषण प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में कई बार विद्यालय के लिए जोनल एवं राष्ट्रीय स्तर पर इनाम जीत कर लाया हूं। खेलकूद में भी मेरी गहन रुचि है। मैं स्कूल की थ्रो बॉल टीम का कप्तान भी हूं। मैं इस खेल के लिए राज्य स्तर पर चयनीत भी हुआ हूँ। ~

महोदया, अत्यंत दुख के साथ आपको बताना पड़ रहा है कि मेरे पिताजी एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिसके कारण अभी उनका सिटी अस्पताल में इलाज चल रहा है। ऐसी स्थिति में घर की आर्थिक स्थिति डगमगा गई है।घर में पिताजी ही एकमात्र कमाने वाले हैं और माताजी गृहणी हैं । इन परिस्थितियों में मेरा परिवार विद्यालय का मासिक शुल्क देने में असमर्थ हैं। आपसे निवेदन है कि मुझे इस वर्ष मेरी मासिक फ़ीस माफ़ करने की कृपा करें, ताकि मुझे अपनी पढ़ाई बीच में ही न छोड़नी पड़े ।

यह फ़ीस माफ़ी आपकी मेरे प्रति विशेष अनुकंपा होगी। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मैं पूरी मेहनत से पढूंगा और अपने स्कूल का नाम रोशन करूंगा।

आपका आज्ञाकारी शिष्य
नाम……..
कक्षा…..
अनुक्रमांक…..
दिनांक…..

उत्तर:

परीक्षा भवन
क.ख.ग. नगर
बेंगलुरु, कर्नाटक -5600XX

दिनांक -XX/08/20XX

सेवा में
श्रीमान प्रधानाचार्य जी,
उच्च माध्यमिक विद्यालय,
क.ख.ग. नगर
बेंगलुरु, कर्नाटक -5600XX

विषय: आर्थिक स्थिति के कारण फीस माफी के लिए प्रार्थना पत्र।

माननीय महोदया,

सविनय निवेदन है कि मैं कक्षा 10वीं का छात्र/छात्रा हूँ। मेरे पिता/अभिभावक की आर्थिक स्थिति वर्तमान समय में अत्यंत दयनीय है। परिवार की आय का स्रोत सीमित है, और इस कारण हमारे परिवार के लिए मेरी शिक्षा का खर्च वहन करना अत्यंत कठिन हो रहा है।

मैं पढ़ाई में हमेशा अच्छा प्रदर्शन करता/करती हूँ और आगे भी अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहता/चाहती हूँ। किन्तु वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए, मेरे लिए स्कूल की फीस जमा करना असंभव हो गया है।

अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि कृपया मेरी फीस माफ की जाए, जिससे मैं अपनी पढ़ाई जारी रख सकूं। मैं आपके इस सहयोग के लिए सदैव आभारी रहूंगा/रहूंगी।

आपकी अति कृपा होगी।

धन्यवाद।

आपकी आज्ञाकारी,
आदित्य/अनीता
कक्षा: 10वीं ब
रोल नंबर:

Leave a Reply

Trending

Discover more from HindiFlorets.com

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading