आज मिला एक बंदर
बोला, आ जाऊं क्या अंदर?
मैने कहा अरे रे बंदर?
क्या करोगे आकर अंदर?
दिखते नही जरा भी सुन्दर!
देखो, मेरा घर है मंदर
नही यहां कोई जंतर मंतर
लगते हो तुम गोपी चंदर
जाओ देखो धरा समंदर
बिल्कुल भी मत आओ अंदर।
वह बोला मैं तो हूं बंदर
मर्जी से आता हूं अंदर
क्या हुआ जो नहीं मैं सुन्दर
इससे नही पड़े कुछ अंतर
क्योंकि हूं मैं मस्त कलंदर
दौड़ के अंदर आया बंदर
भीतर बाहर बंदर बंदर।

कवयित्रीकुसुमलताजोशी

Leave a Reply

Trending