“नियमितता और एकाग्रता किसी भी कार्य में आश्चर्यजनक सफलता दिलाती है।”

दोस्तो! नियमितता और एकाग्रता, जीवन के किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के दो महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। जब हम किसी कार्य को नियमित रूप से करते हैं और उसे पूरा करने में अपनी पूरी एकाग्रता लगाते हैं, तो उसकी सफलता के परिणाम आश्चर्यजनक होते हैं।

नियमितता का मतलब है किसी भी कार्य को एक निश्चित समय पर निरंतर करते रहना। जब हम किसी लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए लगातार प्रयास करते हैं, तो धीरे-धीरे हमें उस कार्य में निपुणता प्राप्त होने लगती है। उदाहरण के लिए, विद्यार्थी अगर प्रतिदिन थोड़ी-थोड़ी पढ़ाई करता है, तो वह परीक्षा के समय तनावग्रस्त नहीं होगा, बल्कि आत्मविश्वास से भरा रहेगा।

किसी काम का नियमन हमें उस क्षेत्र में प्रवीणता दिलाता है। हमें उस काम की इतनी ही आदत हो जाती है जैसे प्रातः उठ कर दंत धोवन आदि । इसके लिए हमें कोई विशेष प्रयास नही करने पड़ते । तब हम सफलता की ओर स्वाभाविक ही बढ जाते है।

एक अध्ययन के अनुसार, यदि हम किसी काम को लगातार 21 दिनों तक एक निश्चित समय पर करें, तो वह हमारी आदत बन जाता है। तब अनायास ही हम बिना किसी अधिक प्रयास के अपने कार्य पूरे करने लगते हैं।

दूसरी ओर, एकाग्रता का अर्थ है मन को पूरी तरह से एक ही कार्य पर केंद्रित करना। जब हम कार्य करते समय अनावश्यक व्यवधानों से दूर रहते हैं और अपने पूरे मन से कार्य में लग जाते हैं, तो हम उसे बेहतर ढंग से और तेज़ी से करते हैं।

एकाग्रता वह क्षमता है जिसमें आप जिस काम को कर रहे हैं उसी में पूरी तरह से डूब जाते हैं । तब आप किसी अन्य काम के बारे में नहीं सोचते। एकाग्रता का सीधा सा मतलब है अपने ध्यान को नियंत्रित करना। यह मन को एक विषय, वस्तु या विचार पर केंद्रित करने और साथ ही किसी भी अन्य असंबंधित विचार, भावना अथवा संवेदना को बाहर निकालने की क्षमता है। जब आप किसी कार्य में एकाग्रता लाते हैं तो शीघ्र ही उस कार्य में दक्ष हो जाते हैं

दोस्तो! सुनने में तो यह शब्द “नियमितता’ और एकाग्रता आसान लगते हैं लेकिन वास्तव में इन्हें अपने जीवन में उतारने के लिए अभ्यास की आवश्यकता होती है।दर असल हमें हर अच्छी आदत के विकास के लिए अभ्यास करना ही होता है। तो फ़िर देर किस बात की? आप जिस भी क्षेत्र में सफल होने का प्रयास कर रहे हैं , उनमें नियमित और एकाग्रचित्त होकर काम करना शुरू कर दें।

हमें उम्मीद है कि आज का सुविचार आपके जीवन में एक सकारात्मक परिवर्तन लाएगा।

*****

Leave a Reply

Trending

Discover more from HindiFlorets.com

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading