नीचे दिए गए वाक्यों में से संज्ञा पदबंध के लिए सही उत्तर चुनकर लिखिए-

1.मेरे बनारस वाले मित्र ने यह पुस्तक भेजी है ।

(i)मेरे बनारस वाले मित्र (ii)मित्र ने

(iii)पुस्तक भेजी है। (iv)भेजी है ।

2.लालबाग के पास वाला स्कूल आज बंद है ।

(i)स्कूल आज बंद है (ii)लाल बाग के पास वाला

(iii)लाल बाग के पास वाला स्कूल (iv)लाल बाग

3.मीठे- मीठे सपने देखने वाले लोग अकर्मण्य होते हैं।

(i)मीठे- मीठे (ii)मीठे- मीठे सपने देखने वाले लोग

(iii)लोग अकर्मण्य होते हैं। (iv)मीठे- मीठे सपने देखने वाले

4.लंदन से आए हुए मेहमान आगरा गए हुए हैं।

(i)लंदन से आए हुए मेहमान (ii)लंदन से आए हुए

(iii)आगरा गए हुए हैं। (iv)गए हुए हैं।

5.जनरल साहब का बाबर्ची वापस आ गया ।

(i)जनरल साहब का बाबर्ची (ii)वापस आ गया ।

(iii)जनरल साहब (iv)बाबर्ची वापस आ गया ।

6.पेड़ पर लगे हुए आम अभी तक हरे हैं ।

(i)पेड़ पर लगे हुए (ii) अभी तक

(iii)पेड़ पर लगे हुए आम (iv)आम अभी तक हरे हैं ।

7.स्वागत के लिए आए हुए लोगों से घिरे कृष्ण ने नगर में प्रवेश किया।

(i)स्वागत के लिए आए हुए (ii) नगर में प्रवेश किया।

(iii)स्वागत के लिए आए हुए लोगों से घिरे कृष्ण (iv) लोगों से घिरे

8.दर्शन की इच्छा रखने वाले लोग पंक्ति बना कर खड़े हो गए।

(i)दर्शन की इच्छा रखने वाले लोग (ii)दर्शन की इच्छा रखने वाले

(iii) पंक्ति बना कर खड़े हो गए। (iv) खड़े हो गए।

9.हँसता हुआ बच्चा सुँदर लग रहा है ।

(i) सुँदर लग रहा है । (ii) लग रहा है ।

(iii)हँसता हुआ बच्चा (iv)हँसता हुआ

10.सामने की छत में बैठा हुआ लड़का बीमार है ।

(i)सामने की छत में बैठा हुआ (ii)सामने की छत में बैठा हुआ लड़का

(iii)लड़का बीमार है । (iv)बीमार है ।

Leave a Reply

Trending

Discover more from HindiFlorets.com

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading