मुहावरे भाषा को रोचक और मज़ेदार बनाते हैं। लेकिन मुहावरों को याद करना और उचित वाक्य प्रयोग बच्चों के लिए चुनौती भरा हो सकता है। विशेषकर उन राज्यों के छात्रों के लिए , जहाँ मुख्य भाषा हिंदी न हो। ऐसे में चित्रों के द्वारा मुहावरे पहचानना और उन्हें याद रखना एक आकर्षक और मनोरंजक गतिविधि है। यहाँ पर ऐसे ही कुछ मुहावरे दिए हैं । आप अपने भी कुछ मुहावरे इसी माध्यम से चित्र द्वारा सीख सकते हैं अथवा सिखा सकते हैं।

1.आकाश में उड़ना: बहुत अधिक खुश होना:

  1. चार पैसे क्या कमा लिए कि किशन आकाश में ही उड़ने लगा।
  2. परीक्षा में प्रथम आते ही रवि आकाश में उड़ने लगा।
  3. जब से मोहन की लॉटरी लगी है ; हर समय आकाश में ही उड़ते रहता है।

2.थाली का बैंगन होना- सिद्धांत हीन होना, मौकापरस्त, अवसरवादी

  1. मयंक तो थाली का बैंगन है जिधर फ़ायदा दिखता है उधर लुढ़क जाता है।
  2. आजकल के नेता तो थाली का बैंगन हैं ; इनका कोई निश्चित मत नहीं है। इसीलिए कभी एक पार्टी में दिखते हैं तो कभी दूसरी पार्टी में।
  3. ऐसे लोगों से दूर रहना चाहिए जो थाली का बैंगन हो, जो अपना लाभ देख कर पाला बदल लें ।

3.साँप को दूध पिलाना- दुष्ट को शरण देना 

  • 1.सरला ने जिस लड़के को इतनी आर्थिक मदद दी अंत में उसी ने सरला की हत्या कर दी ।सरला इतने वर्षों साँप को ही दूध पिलाती रही॥
  • विजय अपने भाई को पूरी दुनिया से बढ कर मानता था। परंतु उसके भाई ने उसके खिलाफ बटवारे के लिए केस कर दिया। विजय को मालूम ही नहीं था कि वो साँप को दूध पिला रहा है।
  • धोखेबाज़ पर भरोसा करना साँप को दूध पिलाने के समान है।

4. आस्तीन का सांप – धोखेबाज़ मित्र

  1. मोहित तो आस्तीन का सांप निकला, व्यापार में जब तक लाभ था साथ बना रहा और सारा फ़ायदा उठा कर निकल गया ।
  2. मनोज के मित्र ने उसके सारे राज दूसरे के सामने खोल कर आस्तीन के साँप का काम कर दिया।
  3. तुम्हारी भलाई इसी में है कि तुम अपने इन चालाक दोस्तों से दूर रहो। समय पड़ने पर ये आस्तीन का साँप की तरह काम करेंगे।

अधिक मुहावरों के लिए नीचे का वीडियो देखिए।

चित्रमय मुहावरे

Leave a Reply

Trending

Discover more from HindiFlorets.com

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading