Class 8 Hindi Jahan Pahiya Hai MCQ Question Answers- Looking for Jahan Pahiya Hai question answers for CBSE Class 8 Hindi Vasant Bhag 3 Book Chapter 9? Look no further! These MCQs will help you check your knowledge and brush up on your subject knowledge.

1.पुडुकोट्टई (तमिलनाडु) की ग्रामीण महिलाओं ने किस गतिविधि को सामाजिक आंदोलन का रूप दिया?
a) सिलाई करना
b) साइकिल चलाना
c) खेती करना
d) पढ़ाई करना

उत्तर: b) साइकिल चलाना

2.साइकिल चलाना महिलाओं के लिए किस बात का प्रतीक बन गया?
a) आधुनिकता का
b) आज़ादी का
c) खेलकूद का
d) मनोरंजन का

उत्तर:b) आज़ादी का

3.इस आंदोलन में भाग लेने वाली महिलाएँ किस वर्ग से थीं?
a) शहरी महिलाएँ
b) नवसाक्षर ग्रामीण महिलाएँ
c) कॉलेज छात्राएँ
d) सरकारी कर्मचारी

उत्तर:b) नवसाक्षर ग्रामीण महिलाएँ

4.इन महिलाओं ने साइकिल चलाकर क्या तोड़ने का प्रयास किया?
a) खेलकूद की परंपरा
b) सामाजिक बंधन और जंजीरें
c) शिक्षा की कमी
d) गरीबी का चक्र

उत्तर:b) सामाजिक बंधन और जंजीरें

5.इस पाठ का मुख्य संदेश क्या है?
a) महिलाएँ खेलकूद में भाग ले रही हैं
b) महिलाएँ आत्मनिर्भर बन रही हैं
c) महिलाएँ स्वतंत्रता और गतिशीलता के नए तरीके खोज रही हैं
d) महिलाएँ आधुनिक साधनों को अपना रही हैं

उत्तर: c) महिलाएँ स्वतंत्रता और गतिशीलता के नए तरीके खोज रही हैं

6.ग्रामीण महिलाओं ने अपनी स्वाधीनता, आज़ादी और गतिशीलता को अभिव्यक्त करने के लिए किस प्रतीक को चुना?
a) किताब
b) झंडा
c) साइकिल
d) सिलाई मशीन

उत्तर: c) साइकिल

7.यदि दस वर्ष से कम उम्र की लड़कियों को अलग कर दिया जाए, तो ग्रामीण महिलाओं का कौन-सा अंश साइकिल चलाना सीख चुका था?
a) आधा
b) एक-चौथाई
c) एक-तिहाई
d) तीन-चौथाई

उत्तर: b) एक-चौथाई

8.कितनी से अधिक महिलाओं ने सार्वजनिक कार्यक्रमों में अपने नए कौशल का प्रदर्शन किया?
a) पचास हजार
b) सत्तर हजार
c) एक लाख
d) पचहत्तर हजार

उत्तर: b) सत्तर हजार

9.महिलाओं ने किस सार्वजनिक कार्यक्रम में साइकिल चलाने का प्रदर्शन किया?

a) खेलकूद और नृत्य
b) नाटक और कवि सम्मेलन
c) प्रदर्शन एवं प्रतियोगिता
d) धार्मिक जुलूस

उत्तर: c) प्रदर्शन एवं प्रतियोगिता

10.महिलाओं ने सार्वजनिक कार्यक्रमों में साइकिल चलाकर कैसा अनुभव किया?
a) झिझक भरा
b) डरावना
c) गर्व से भरा
d) सामान्य

उत्तर: c) गर्व से भरा

 11.महिलाओं को साइकिल चलाना सिखाने के लिए क्या चलाए जा रहे थे?
a) विद्यालय
b) पुस्तकालय
c) ट्यूशन कक्षाएँ
d) प्रशिक्षण शिविर

उत्तर: d) प्रशिक्षण शिविर

12. पुडुकोट्टई के किस वर्ग की लड़कियाँ साइकिल चलाते हुए दिखाई देती थीं?
a) अत्यंत रूढ़िवादी पृष्ठभूमि से आईं मुस्लिम लड़कियाँ
b) अमीर परिवारों की
c) शहरी कॉलेज की छात्राएँ
d) सरकारी नौकरी करने वाली महिलाएँ

उत्तर: a) अत्यंत रूढ़िवादी पृष्ठभूमि से आईं मुस्लिम लड़कियाँ

13.जमीला बीवी ने साइकिल चलाना शुरू करने पर क्या कहा?
a) “यह मनोरंजन है”
b) “यह मेरा अधिकार है”
c) “यह परंपरा है”
d) “यह सिर्फ़ खेल है”

उत्तर: b) “यह मेरा अधिकार है”

14. जमीला बीवी के अनुसार साइकिल चलाने से उन्हें किससे मुक्ति मिली?
a) बस का इंतज़ार करने से
b) घर के कामों से
c) पढ़ाई के दबाव से
d) सामाजिक नियमों से

उत्तर: d) सामाजिक नियमों से

15.जब जमीला बीवी ने साइकिल चलाना शुरू किया तो लोगों ने क्या किया?
a) उन्हें तालियाँ बजाईं
b) फ़ब्तियाँ कसीं
c) उन्हें सिखाने लगे
d) उनकी मदद की

उत्तर: b) फ़ब्तियाँ कसीं

16. फातिमा किस पेशे से जुड़ी हुई थीं?
a) डॉक्टर
b) किसान
c) माध्यमिक स्कूल की अध्यापिका
d) दर्जी

उत्तर: c) माध्यमिक स्कूल की अध्यापिका

17.फातिमा रोज़ कितने समय के लिए किराए पर साइकिल लेती थीं?
a) एक घंटा
b) आधा घंटा
c) दो घंटे
d) पंद्रह मिनट

उत्तर: b) आधा घंटा

18.फातिमा के अनुसार साइकिल चलाने में क्या विशेषता है?
a) यह स्वास्थ्य सुधारता है
b) यह खेल भावना जगाता है
c) इसमें एक खास तरह की आज़ादी है
d) यह सस्ता साधन है

उत्तर: c) इसमें एक खास तरह की आज़ादी है

19. जमीला, फातिमा और अवकन्नी की उम्र लगभग कितनी थी?
a) 15 वर्ष
b) 18 वर्ष
c) 20 वर्ष
d) 25 वर्ष

उत्तर: c) 20 वर्ष

 20.मनोरमनी को लोग कहाँ साइकिल सीखते हुए देख रहे थे?
a) खेतों में
b) कुदिमि अन्नामलाई की पत्थर की खदानों में
c) स्कूल के मैदान में
d) शहर की सड़कों पर

21.मनोरमनी ने अपने इलाके के बारे में क्या कहा?
a) यह बहुत संपन्न है
b) यह मुख्य शहर से कटा हुआ है
c) यह शिक्षा का केंद्र है
d) यहाँ परिवहन की अच्छी व्यवस्था है

उत्तर: b) यह मुख्य शहर से कटा हुआ है

22.साइकिल चलाना सीखने से ग्रामीणों को क्या लाभ हुआ?
a) खेलकूद में सफलता
b) गतिशीलता बढ़ गई
c) शिक्षा में प्रगति
d) मनोरंजन

उत्तर: b) गतिशीलता बढ़ गई

23.साइकिल चलाने के आर्थिक निहितार्थों में से एक क्या था?
a) पढ़ाई आसान हो गई
b) आय में वृद्धि हुई
c) खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया
d) यात्रा का शौक पूरा हुआ

24.महिलाएँ साइकिल की मदद से क्या काम करती थीं?
a) गाँव में खेती
b) शहर में नौकरी
c) शिक्षा प्राप्त करना
d) पड़ोस के गाँवों में कृषि संबंधी अथवा अन्य उत्पाद बेचना

उत्तर: d) पड़ोस के गाँवों में कृषि संबंधी अथवा अन्य उत्पाद बेचना

25.साइकिल से महिलाओं को कौन-सा समय बच जाता था?
a) घर के कामों का समय
b) बसों के इंतज़ार का समय
c) स्कूल का समय
d) आराम करने का समय

उत्तर : b) बसों के इंतज़ार का समय

26.साइकिल से समय बचने का सबसे बड़ा फायदा क्या हुआ?
a) वे अपने बच्चों को अधिक समय देने लगीं
b) वे पढ़ाई करने लगीं
c) वे सामान बेचने पर अधिक ध्यान केंद्रित कर पाईं
d) वे शहर घूमने लगीं

उत्तर: c) वे सामान बेचने पर अधिक ध्यान केंद्रित कर पा

27. लेखक के अनुसार किस पहलू पर ज़्यादा बल देना गलत माना गया है?
a) सामाजिक पहलू
b) सांस्कृतिक पहलू
c) आर्थिक पहलू
d) शैक्षिक पहलू

उत्तर: c) आर्थिक पहलू

28. फातिमा क्यों रोज़ साइकिल किराए पर लेती हैं?
a) काम पर जाने के लिए
b) उत्पाद बेचने के लिए
c) आज़ादी और खुशहाली का अनुभव करने के लिए
d) पैसे गँवाने के लिए

उत्तर: c) आज़ादी और खुशहाली का अनुभव करने के लिए

29. फातिमा की आर्थिक स्थिति कैसी थी?
a) वह आसानी से साइकिल खरीद सकती थीं
b) उनके पास साइकिल खरीदने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं थे
c) उन्होंने दो साइकिलें खरीदी थीं
d) उनके पास कई वाहन थे

उत्तर: b) उनके पास साइकिल खरीदने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं थे

30.लेखक का साइकिल के प्रति पहले का दृष्टिकोण कैसा था?
a) इसे स्वतंत्रता का प्रतीक मानता था
b) इसे केवल विनम्र सवारी मानता था
c) इसे खेलकूद का साधन मानता था
d) इसे शिक्षा से जोड़ता था

 31.पुडुकोट्टई पहुँचने के बाद लेखक को साइकिल के बारे में क्या नया एहसास हुआ?
a) साइकिल  सिर्फ़ आर्थिक लाभ का साधन है
b) साइकिल आत्मनिर्भरता, आत्मसम्मान और आज़ादी का प्रतीक है
c) साइकिल सिर्फ़ स्वास्थ्य सुधारने का साधन है
d) साइकिल चलाना ग्रामीण महिलाओं के लिए केवल मनोरंजन है

32.जहाँ पहिया है’ पाठ के लेखक _____ हैं?
(a) पालगम्मी साईनाथ
(b) कबीर दास
(c) ऋत्विक घटक
(d) महादेवी वर्मा

उत्तर: (a) पालगम्मी साईनाथ

33.‘नवसाक्षर’ शब्द का क्या अर्थ है?
(a) नयी पढ़ी लिखी
(b) पढ़ी लिखी
(c) साक्षात्कार
(d) इनमे से कोई नही

उत्तर: (a) नयी पढ़ी लिखी

34.किस घटना के बाद पुडुकोट्टई जिले में बड़ा बदलाव देखा गया?
a) स्वतंत्रता दिवस
b) गणतंत्र दिवस
c) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 1992
d) विश्व स्वास्थ्य दिवस
उत्तर: c) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 1992

35. पुडुकोट्टई में कितनी महिलाओं ने साइकिल चलाकर ‘तूफान’ मचा दिया?
a) 1200
b) 1300
c) 1400
d) 1500
उत्तर: d) 1500

36. महिलाओं की साइकिल तैयारी से वहाँ के लोग कैसे रह गए?
a) प्रसन्न
b) हक्का-बक्का
c) उदासीन
d) क्रोधित
उत्तर: b) हक्का-बक्का

37. महिलाओं की साइकिल चलाने की लहर से किसकी बिक्री बढ़ गई?
a) बसों की
b) स्कूटरों की
c) लेडीज साइकिलों की
d) ट्रकों की
उत्तर: c) लेडीज साइकिलों की

38. साइकिल डीलर ने अपनी बिक्री की जानकारी क्यों छिपाई?
a) क्योंकि उसे प्रतिस्पर्धा का डर था
b) क्योंकि उसे लगा कोई बिक्री कर विभाग का आदमी है
c) क्योंकि महिलाएँ विरोध करेंगी
d) क्योंकि पुरुष विरोध करेंगे
उत्तर: b) क्योंकि उसे लगा कोई बिक्री कर विभाग का आदमी है

39.पहले ग्रामीण महिलाएँ बस स्टॉप तक पहुँचने के लिए किस पर निर्भर रहती थीं?
a) दोस्तों पर
b) पिता, भाई, पति या बेटों पर
c) पड़ोसियों पर
d) स्कूल के बच्चों पर
उत्तर: b) पिता, भाई, पति या बेटों पर

40.जिन महिलाओं के पास साइकिल नहीं थी, उन्हें क्या करना पड़ता था?
a) किराए की गाड़ी लेना
b) पैदल चलना
c) स्कूटर का उपयोग करना
d) व्यापार बंद करना
उत्तर: b) पैदल चलना

ALSO READ THIS :

JAHA PAHIYA HAI NCERT CLASS 8th HINDI CHAPTER 9 WITH SOLUTIONS//जहाँ पहिया है : EXPLAINATIONS, QUESTIONS AND ANSWERS
सुदामा चरित || SUDAMA CHARIT Class 8 Chapter8 Summary, Explanation, Question Answers

Leave a Reply

Trending

Discover more from HindiFlorets.com

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading