मीरा के पद पर संभावित बहुवैकल्पिक प्रश्न

इस MCQ श्रृंखला में दसवीं कक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल मीराबाई के प्रसिद्ध पदों पर आधारित प्रश्न पूछे गए हैं। इन पदों में भक्ति, प्रेम, और भगवान श्रीकृष्ण के प्रति उनकी अनन्य श्रद्धा और समर्पण को दर्शाया गया है। प्रश्नों में निम्नलिखित विषयों को शामिल किया जाएगा:

  • मीराबाई के पदों का भावार्थ और मुख्य संदेश।
  • उनके पदों में उपयोग की गई प्रतीकात्मकता और शब्दों का अर्थ।
  • मीराबाई की भक्ति परंपरा और उनके जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाएँ।
  • कृष्ण के प्रति उनकी प्रेमानुभूति और समर्पण।
  • मीराबाई की रचनाओं का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व।

यह MCQ श्रृंखला विद्यार्थियों को मीराबाई की रचनाओं को समझने और उनके भक्ति साहित्य का अध्ययन करने में सहायता करेगी।

पद 1

प्रश्न 1. मीरा अपनी पीड़ा हरने की विनती किससे कर रही हैं?

(i) अपने पिता से (ii) अपने पति से

(iii) अपने गुरु से (iv) भगवान कॄष्ण से

प्रश्न 2. मीरा ”हरि’ कह कर किसे संबोधित कर रही थीं?

(i)श्री कृष्ण को (ii) भगवान शिव को

(iii)गणेश को (iv)अपने पति को

प्रश्न 3. मीरा ने किसका उदाहरण देकर हरि से अपनी पीड़ा हरने को कहा?

(i)द्रोपदी का (ii) प्रहलाद का

(iii)गजराज का (iv)उपरोक्त सभी

प्रश्न 4. भगवान कृष्ण ने द्रोपदी की सहायता कैसे की ?

(i) युद्‍ध लड़कर (ii) चीर(वस्त्र) बढ़ाकर

(iii)शत्रु की हत्या कर (iv)उपरोक्त में से कोई नहीं

प्रश्न 5 मीरा ने अपने पद में भगत कह कर किसका उल्लेख किया है?

(i) द्रोपदी का (ii) ध्रुव का

(iii)प्रहलाद का (iv) सबरी का

प्रश्न6 भगवान ने गजराज की रक्षा किस प्रकार की?

(i) मगरमच्छ को मार कर (ii) गजराज का शरीर बढ़ाकर

(iii) जल से बाहर निकाल कर (iv)उपरोक्त में से कोई नहीं

प्रश्न 7. ‘काटी कुण्जर’ पीर में ”कुंजर ’ का अर्थ है –

(i)श्री कृष्ण को (ii) शेर

(iii) हाथी (iv) मगरमच्छ

प्रश्न 8. ”भगत कारन रूप नरहरि धरयो आप सरीर।’ इस पंक्ति में किस घटना का उल्लेख किया गया है?

(i)भगवान द्‍वारा नृसिंह अवतार रखकर भक्त प्रहलाद की रक्षा का

(ii)भगवान द्‍वारा द्रोपदी के सम्मान की रक्षा का

(iii) ऐरावत हाथी के जीवन रक्षा का

(iv) उपरोक्त में से कोई नहीं

प्रश्न 9 मीरा इस पद में किस पीड़ा से मुक्ति चाहती हैं ?

(i) पति की मृत्यु (ii) शारीरिक पीड़ा

(iii)कृष्ण वियोग की पीड़ा (iv) उपरोक्त सभी

प्रश्न 10. उपरोक्त काव्य मेंकिस भाषा का प्रयोग किया गया है?

(i) ब्रज (ii) राजस्थानी

(iii)उपरोक्त दोनों (iv) अवधी

प्रश्न 11. मीरा ने कृष्ण से स्वयं के दुःख हरने का आग्रह क्यों किया ?

(i)क्योंकि वे कृष्ण से अत्यंत प्रेम करती हैं (ii) श्री कृष्ण अपने भक्तों का सदा दुःख हरते हैं

(iii) क्योंकि वे कृष्ण की अनन्य भक्त हैं । (iv) उपरोक्त सभी

प्रश्न 12.उपरोक्त पद के अनुसार मीरा स्वयं को कृष्ण की क्या मानती हैं ?

(i) दासी (ii) पत्‍नी

(iii) महान भक्त (iv) महारानी

प्रश्न 13. उपरोक्त पद में मीरा कृष्ण की किस प्रकार की भक्ति करती दिखती हैं?

(i) दास्य भाव की (ii) माधुर्य भाव की

(iii) दास्य और माधुर्य भाव दोनों (iv) उपरोक्त दोनों में से कोई नहीं

प्रश्न 14. ’बूढ़तो गजराज राख्यो’ में “बूढ़तो गजराज’ का अर्थ है –

(i) बूढ़ा हाथी (ii) डूबता हुआ ऐरावत हाथी

(iii) बड़ा हाथी (iv) उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर कुंजिका

प्रश्न 1 (iv)प्रश्न 8(i)
प्रश्न 2(i) प्रश्न 9 (iii)
प्रश्न 3 (iv)प्रश्न 10 (iii)
प्रश्न 4(ii)प्रश्न 11 (iv)
प्रश्न 5 (iii)प्रश्न 12 (i)
प्रश्न 6(i) प्रश्न 13 (iii)
प्रश्न 7(iii)प्रश्न 14(ii)

पद 2

  प्रश्न (1) मीरा किसकी चाकर बनना चाहती हैं?

      (i) श्री कृष्ण की             (ii) राज दरबार की

      (iii) पति की               (iv) मंदिर की

प्रश्न(2) ‘सुमरण पास्यूँ खरची’ का क्या अर्थ है?

(i) खर्च अर्थात मेहनताने के रूप में भगवान का नाम स्मरण करने को मिलना ।

(ii) सुमिरण के बिना खर्ची नही चलती

(iii) प्रभु के दर्शन हो ना हो जाप करेंगे

(iv) उपरोक्त कोई नहीं

 प्रश्न (3)चाकर बनकर मीराबाई क्या करना चाहती हैं –

(i)  प्रभु के लिए बाग लगाना      (ii)रोज श्रीकृष्ण के दर्शन पाना

(iii)सुमरण करना                    (iv)उपरोक्त सभी

प्रश्न(4) मीरा सेवक क्यों बनना चाहती हैं?

(i) प्रसिद्धि के लिए        (ii) श्री कृष्ण के दर्शन के लिए

(iii) पैसे के लिए           (iv) राजसी ठाट-बाट के लिए

प्रश्न (5) मीरा कृष्ण किस प्रकार के स्वरूप का वर्णन किस प्रकार कर रही हैं?

(i) मोर मुकुट पहने और पीतांबर धारण किए हुए     

(ii) गले में वैजन्ती माला पहने हुए

(iii) हाथ में मुरली पकड़े हुए            

(iv) उपरोक्त सभी

प्रश्न (6) मीरा की कल्पना में भगवान कृष्ण वृन्दावन में क्या काम कर रहे हैं?

(i) नृत्य कर रहे हैं         (ii) गाय चरा रहे हैं ।

(iii) बंशी बजा रहे हैं            (iv) उपरोक्त में से कोई नहीं

प्रश्न (7) मीरा ऊँचे ऊँचे महल के बीच बीच में क्या रखना चाहती हैं?

(i) खिड़कियाँ       (ii) मंदिर

(iii) चित्र         (iv) गाय

प्रश्न (8) मीरा भगवान कृष्ण के दर्शन किस प्रकार की साड़ी पहन कर करना चाहती हैं ?

(i) रेशमी साड़ी       (ii) रंग बिरंगी साड़ी

(iii) कुसुम्बी साड़ी          (iv) हरी साड़ी

प्रश्न (9)कौन सा रंग ”कुसुम्बी’ रंग कहलाता है ?

(i) लाल      (ii) हरा

(iii) सफ़ेद          (iv) पीला

प्रश्न (10) उपरोक्त पद में मीरा ने कृष्ण के किस नाम का उल्लेख किया है?

(i) स्याम    (ii) गिरधारी

(iii) गोविन्द           (iv) उपरोक्त सभी

प्रश्न (11) ’हिवड़ो” शब्द का अर्थ है –

(i) महल     (ii) हृदय

(iii) बगीचा           (iv) उपरोक्त में से कोई नहीं

प्रश्न (12) मीरा कृष्ण के दर्शन कहाँ करना चाह्ती है?

           (i) धनुष और तीर के पास       (ii) यमुना नदी के किनारे

           (iii) बगीचे में           (iv)मंदिर में

प्रश्न(13) मीरा के हृदय की अधीरता किस बात से प्रकट होती है ?

(i) उनके पास अँधेरा है ।  

(ii) वे वृंदावन में भगवान के भक्ति गीत गाना चाहती हैं

(iii) वे कुसुंबी साड़ी पहनना चाहती हैं।      

(iv) वे आधी रात को ही प्रभु के दर्शन पाना चाहती हैं ।

प्रश्न (14) श्री कृष्ण ने गले में क्या पहना है?

(i) मोतियों की माला     (ii) सोने के हार

(iii) वैजयन्ती फूलों की माला     (iv) मोतियों की माला

प्रश्न(15) उपरोक्त पद में मीरा भगवान से क्या प्रार्थना करती हैं ?

(i) बगीचा लगवाने की    (ii) महल बनवाने की  

(iii) दुःख हरने की          (iv) आधी रात को यमुना तट पर दर्शन देने की ।

प्रश्न(16) इस पद में मीरा के किस भाव की भक्ति के दर्शन होते हैं ?

(i)्वात्सल्य भाव की भक्ति    (ii) दास्य भाव की भक्ति

(iii) माधुर्य भाव की भक्ति      (iv)सख्य भाव की भक्ति

प्रश्न (17) उपरोक्त पद में किस भाषा का प्रयोग हुआ है?

(i)    ब्रज भाषा   (ii) राजस्थानी भाषा

(iii)ब्रज मिश्रित राजस्थानी भाषा   (iv) पंजाबी भाषा

प्रश्न(18)”तीनूँ बाता सरसी’ का आशय है –

(i) तीनों बातें आनंददायक (अथवा रसपूर्ण ) होना   (ii)तीन बातें करना

(iii)तीन ही काम होना     (iv) तीनों बातें रहस्य पूर्ण होना

प्रश्न (19) भगवान कृष्ण ने कैसे रंग के वस्त्र धारण किए हुए हैं?

(i) लाल      (ii) हरे

(iii) सफ़ेद          (iv) पीले

प्रश्न (20)मीरा को भगवान कृष्ण की चाकरी करने से होने वाला कौन सा लाभ सरस लगता है?

(i)  भगवान के नित्य दर्शन पाना    (ii) नाम जप रूपी मेहनताना या खर्ची पाना

(iii) भक्ति भाव रूपी जागीर पाना    (iv) उपरोक्त सभी

प्रश्न 1(i)प्रश्न 5(iv)प्रश्न 9(i)प्रश्न 13(iv)प्रश्न 17(iii)
प्रश्न 2(i) प्रश्न 6(ii)प्रश्न 10(iv)प्रश्न 14(iii)प्रश्न 18 (i)
प्रश्न 3(iv)प्रश्न 7(i)प्रश्न 11(ii)प्रश्न 15(iv)प्रश्न 19 (iv)
प्रश्न 4(ii)प्रश्न 8(iii)प्रश्न 12(ii)प्रश्न 16(iii)प्रश्न 20 (iv)

Leave a Reply

Trending

Discover more from HindiFlorets.com

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading