आज गाँधी जी के आदर्श पर साहित्य की भरमार है, लेकिन किसी को उनके आदर्श की गूँज सुननी हो तो वह ’सेवाग्राम आश्रम’ में स्थित गाँधी जी की कुटिया में सुन सकता है। देश में स्थित कई आश्रम भी उनकी याद दिलाते हैं, लेकिन ’सेवाग्राम’ सबसे अलग हैं । यह कुटिया आज भी मौजूद है, जैसे वह गाँधी जी के समय में मौजूद थी। विश्व विख्यात चिंतक इवान इलिच जब इस आश्रम में कुछ दशक पहले आए, तो वे गाँधी की कुटिया से प्रभावित हुए बिना नहीं रह सके। उनका कहना था कि “मैं इस कुटिया के जरिए गाँधी जी की दृष्टि को समझने का जितना प्रयास करता गया, उतना ही मुझे उनकी सादगी, सफ़ाई और सौंदर्यवृत्ति का दर्शन स्पष्ट होता गया। गाँधी जी की कुटिया का संदेश है—“ सबके साथ प्रेम और बराबरी का संबंध कायम करना।” जिन लोगों को गाँधी जी की इस कुटिया का यह महत्त्व समझ नहीं आता और जो रहने के लिए बड़ी-बड़ी जगहों को तथा आलीशान भवनों की चाह रखते हैं, वे अपने सचेतन भाव को अचेतन मकानात के हवाले सौंप देते हैं तथा अपने शरीर का लचीलापन और जिंदगी की जिंदादिली दोनों खो बैठते हैं।

प्रश्न:

(1) प्रस्तुत गद्यांश में किस कुटिया का जिक्र है?

(i) साबरमती आश्रम          

(ii) सेवाग्राम आश्रम

(iii) आनंदमठ  आश्रम           

 (iv) शांतिनिकेतन आश्रम 

 (2) इवान इलिच ने कुटिया के जरिए गाँधी के किस दर्शन को समझा?

(i) सेवा और दूसरों की मदद।  

(ii) गाँधी जी का साहित्य।

(iii) सादगी, सफ़ाई और सौंदर्यवृत्ति ।

(iv) कुटिया और आलीशान भवनों की तुलना।

(3) गाँधी जी के आदर्श की गूँज कहाँ सुनी जा सकती है?

(i)गाँधी जी के आदर्श पर लिखे साहित्य में             

(ii) गाँधी जी के भाषणों में

(iii) गाँधी जी की आत्मकथा में          

(iv) गाँधी जी की सेवाग्राम स्थित कुटिया में

(4) गाँधी जी की कुटिया का संदेश है-

(i) बड़ी-बड़ी जगहों तथा आलीशान भवनों की चाह       

(ii) सबके साथ प्रेम और बराबरी का संबंध कायम करना

(iii) अहिंसा ही सबसे बड़ा धर्म है।

(iv) लोगों के दुःख निवारणहेतु धन-वैभव का त्याग

(5) निम्नलिखित कथन (A)तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढिए और उसके बाद दिये गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर उत्तर लिखिए।

कथन(A) : मनुष्य को सबके साथ प्रेमपूर्वक और समान व्यवहार करना चाहिए।

कारण (R): जो लोग दूसरों के साथ प्रेमपूर्वक समान व्यवहार नहीं करते, वे अपने जीवन की जिंदादिली खो बैठते हैं।

(i) कथन (A) और कारण (R) दोनों गलत है।

(ii) कथन (A) गलत है लेकिन कारण (R) सही है।  

(iii) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R)  कथन (A) की सही व्याख्या करता है।

(iv) कथन (A) सही हैं किंतु कारण (R) कथन (A) की गलत व्याख्या करता है।

हिंदी अपठित गद्‍यांश// HINDI UNSEEN PASSAGE
कथन-कारण वाले बहुवैकल्पिक प्रश्नों वाले अपठित गद्यांश// Hindi Unseen passage with Reasoning Questions
अपठित गद्यांश
अपठित गद्यांश कक्षा 6

3 responses to “हिंदी अपठित गद्‍यांश// HINDI UNSEEN PASSAGE”

  1. […] हिंदी अपठित गद्‍यांश// HINDI UNSEEN PASSAGEकथन-कारण वाले बहुवैकल्पिक प्रश्नों वाले अपठित गद्यांश// Hindi Unseen passage with Reasoning Questionsअपठित गद्यांशअपठित गद्यांश कक्षा 6 […]

  2. […] हिंदी अपठित गद्‍यांश// HINDI UNSEEN PASSAGEकथन-कारण वाले बहुवैकल्पिक प्रश्नों वाले अपठित गद्यांश// Hindi Unseen passage with Reasoning Questionsअपठित गद्यांशअपठित गद्यांश कक्षा 6 […]

  3. […] हिंदी अपठित गद्‍यांश// HINDI UNSEEN PASSAGEकथन-कारण वाले बहुवैकल्पिक प्रश्नों वाले अपठित गद्यांश// Hindi Unseen passage with Reasoning Questionsअपठित गद्यांशअपठित गद्यांश कक्षा 6 […]

Leave a Reply

Trending

Discover more from HindiFlorets.com

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading